{"_id":"624bcae83269a6233b768d40","slug":"22-year-old-actor-taaruk-raina-shares-his-memories-of-rishi-kapoor-during-shooting-of-sharmaji-namkeen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharmaji Namkeen: दिल्ली के लड़के को मिला ऋषि कपूर के साथ फ्रेम साझा करने का मौका, बताई सेट की पूरी राम कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharmaji Namkeen: दिल्ली के लड़के को मिला ऋषि कपूर के साथ फ्रेम साझा करने का मौका, बताई सेट की पूरी राम कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पैसे कमाने के आपने कई किस्से सुने होंगे लेकिन यूट्यूब पर वीडियो बनाते बनाते एक दिन फिल्म अभिनेता बन जाने का सपना तो तारुक रैना ने सोते हुए भी नहीं देखा था। लेकिन, इस हकीकत को खुली आंखों से उन्होंने देखा फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ के सेट पर। फिल्म में एक मौका ऐसा भी आया जब उन्हें जीते जी किंवदंती बन चुके अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक ही फ्रेम में संवाद बोलने का मौका मिला और इस ऐन मौके पर उनकी हिम्मत जवाब दे गई। तारुक के मुताबिक उस पल को वह कभी भुला नहीं पाएंगे और साथ नहीं भुला पाएंगे उस दिन ऋषि कपूर से मिले भरोसे और दुलार को जिसने उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने, जोखिम उठाने और हौसला बनाए रखने की हिम्मत दी। तारुक कहते हैं, ‘अनुभवी लोगों से मिलने वाला प्यार और दुलार किसी भी न्यूकमर की तकदीर बदल सकता है।’
2 of 4
Sharmaji namkeen
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तारुक रैना अभी छह सात साल पहले तक यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर और संगीतकार के रूप में ही पहचाने जाते थे, अब भी अभिनेता के रूप में कामयाबी मिलने के बाद भी उनकी पहली पसंद संगीत ही है। वह कहते हैं, "मैं एक अभिनेता होने से पहले एक संगीतकार था, इसलिए मैं हमेशा पहले एक संगीतकार रहूंगा। मैं एक गायक हूं, गीतकार हूं और अपने गानों का संगीत भी खुद ही बनाता हूं। ये मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरी इबादत यही है। प्रार्थना यही है और दुआ भी यही कि अभिनय और संगीत के बीच ये संतुलन बनाए रखने में मुझे मदद मिलती रही। अपनी तरफ से भी मैं पूरी कोशिश करता रहता हूं।"
3 of 4
Taaruk Raina
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तारुक ने यू ट्यूब प्रेजेंस ने स्टार प्लस के रियलिटी शो "दिल है हिंदुस्तानी" में होस्ट के रूप में उनकी पहली स्क्रीन उपस्थिति दर्ज कराई। वह बताते हैं, "ये धारावाहिक मेरा पहला ब्रेक था। मुझे यह उस यू ट्यूब कंटेंट के माध्यम से मिला जिसे हमने उस समय यशराज फिल्म्स के साथ बनाया था।” तारुक इसके अलाव ‘मिसमैच’ और ‘जुगाड़िस्तान’ में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ उनके करियर की अहम पड़ाव रहा। 22 वर्षीय तारुक का ऋषि कपूर जैसे अभिनेता के साथ एक फ्रेम में आना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। वह बताते हैं कि सुपरस्टार होने के बावजूद ऋषि कपूर में किसी भी तरह की घमंड का घमंड नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Taaruk Raina
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋषि कपूर के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए तारुक कहते हैं, “मैंने उनके साथ हर दिन कुछ न कुछ नया सीखा। जब वह सेट पर होते थे तो उन्हें किसी चीज की जरूरत नहीं थी, वह सिर्फ एक किरदार थे। वह कैसा दिखने वाला है, इसकी कोई चिंता उन्हें नहीं रहती थी। जैसे ही कैमरा रोल होता तो वह बस अपने भीतर के कलाकार का स्विच ऑन कर देते। फिल्म में उनका किरदार जो था सो तो था ही, वैसे भी वह खाने के बहुत शौकीन थे। तरह तरह के पकवानों की जानकारियों वह हमारे साथ साझा किया करते थे।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।