फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra requested for help to the victims of Turkey and Syria Earthquake share photos videos

Turkey Syria Earthquake: भूकंप पीड़ितों की हालत देख टूटा प्रियंका का दिल, तस्वीरें शेयर कर लगाई मदद की गुहार

Tue, 14 Feb 2023 09:10 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 14 Feb 2023 09:10 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तुर्की और सीरिया में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने लोगों से मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra requested for help to the victims of Turkey and Syria Earthquake share photos videos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद से ही दोनों देशों में तबाही का मंजर है। इस भूकंप में अभी तक 36 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, तो कुछ अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। नागरिकों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं और ऐसे में दुनियाभर की नजरें तुर्की और सीरिया के लोगों पर बनी हुई है। कुदरत के इस हादसे से हुई तबाही का मंजर देख रौंगटे खड़े हो जाते है, जिस पर अब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी दुख जाहिर कर मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तुर्की और सीरिया में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान का वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें लोगों की बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक वीडियो में रेस्क्यू टीम मलबे में दबी नन्ही जान को बाहर निकालने की कोशिश करती नजर आ रही है, तो दूसरी में एक पिता अपने बच्चे को बचाने के लिए पत्थर तोड़ता नजर आ रहा है। इसी तरह हर तरफ मलबे के ढेर में तब्दील हुई बिल्डिंग दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

Box Office Report: 500 करोड़ी बनने से बस 'सात' कदम दूर पठान, पूरी तरह निकला वारिसु का दम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'एक हफ्ते बाद भी विनाशकारी भूकंप से तुर्की और सीरिया के लोगों की दर्द और पीड़ा जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसके कारण कुछ ऐसे ही उम्मीद भरे पल आए, जहां एक 3 महीने के बच्चे को मलबे से निकाला गया। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं, प्रतीक्षा कर रहे हैं और बचने की उम्मीद कर रहे हैं, उनके परिवार किसी चमत्कार की प्रार्थना कर रहे हैं। यह दिल तोड़ने वाला है। कुदरत का प्रकोप किसी को नहीं बख्शता लेकिन हम सब मदद कर सकते हैं। जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनों की डिटेल्स मेरी हाइलाइट्स में है। मुझे उम्मीद है कि आप जिस तरह से हो मदद करेंगे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



बता दें कि तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने तबाही मचा दी थी। पहले 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था और उसके साथ 7.5 तीव्रता के झटकों ने दोनों ने देशों में तबाही का मंजर बना दिया। इन दोनों देशों में अभी तक 36 हजार लोगों की मौत हो गई है और करीब 80 हजार लोग घायल हैं जिनकी संख्या भी बढ़ सकती है। वहीं, मलबे में फंसी हजारों जान को बचाने के लिए अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 
Anupam Kher: आलिया से लंबे समय के बाद मिले अनुपम खेर, फोटो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed