फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra shares pain of wrong nose surgery

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा भी झेल चुकी हैं खराब सर्जरी का दर्द, खुद बताई सच्चाई

Fri, 10 Mar 2023 09:05 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 10 Mar 2023 09:05 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा भी गलत सर्जरी की मार झेल चुकी हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में किया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares pain of wrong nose surgery
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत की अभिनेत्रियां खुद को बेहतर दिखाने के लिए कई सर्जरी कराती हैं। हालांकि, हर बार सर्जरी का मनचाहा रिजल्ट आए, यह मुमकिन नहीं हो पाता। कई डीवा को अब तक गलत सर्जरी की मार झेलते देखा जा चुका है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी खराब सर्जरी की शिकार हो गई थीं। 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने बयां किया गलत सर्जरी का दर्द 

प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की जानकारी अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में दी है। अभिनेत्री ने अपनी नाक की सर्जरी का किस्सा साझा करते हुए किताब में लिखा है, 'पॉलीप को शेव करते समय डॉक्टर ने गलती से मेरी नाक के ब्रिज को शेव कर दिया और ब्रिज गिर गया। जब पट्टियों को हटाने का समय आया और मेरी नाक की स्थिति का पता चला तो मां और मैं डर गए। मेरी नाक का आकार बदल पूरी तरह बदल गया था।'

विज्ञापन


प्रीति जिंटा ने प्रियंका संग जमकर मनाई होली, देसी गर्ल के पीछे दौड़े निक जोनस

विज्ञापन
विज्ञापन

नाक की सर्जरी बिगड़ने से अभिनेत्री थीं हताश 

प्रियंका चोपड़ा ने नाक की गलत सर्जरी की वजह से अपने चेहरे में आए डरावने बदलाव को लेकर लिखा, 'मेरा चेहरा बिल्कुल अलग लग रहा था। मैं अब मैं नहीं थी। मैं काफी निराश थी। हर बार जब मैंने आईना देखा तो मुझे लगा कि मैं किसी अजनबी को देख रही हूं।'



पेरिस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए प्रियंका- निक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

इंडस्ट्री के शुरुआती दिन में लिया सर्जरी का सहारा 

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'मैं उस समय बुरी तरह टूट गई थी। मुझे लगा कि मेरा आत्मसम्मान और आत्मविश्वास कभी नहीं लौटेगा।' मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने यह सर्जरी इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिन में कराई थी। उस दौरान देसी गर्ल खुद को बेहतरीन दिखाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती थीं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में 

प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद भी काम के मोर्चे पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। अभिनेत्री को जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा जाना है। इसके अलावा वह इसी साल के आखिर में सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में नजर आएंगी। इतना ही नहीं प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी देखी जाएंगी। इस मूवी में उनके साथ बॉलीवुड की दो और हसीनाएं कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed