Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और निक के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर्स बोले- घर में दो-दो बच्चे
भारत से लौटने के बाद प्रियंका ने एक बार फिर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बेटी मालती को दुलारती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी प्रियंका ने अपने अभिनय का सिक्का खूब चलाया है। निक जोनस से शादी के बाद वह विदेश में ही बस गई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद भारत आईं। यहां कुछ दिन बिताने के बाद देसी गर्ल अब वापस अपने घर लॉस एंजिल्स पहुंच गई हैं। घर पहुंचते ही प्रियंका ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी और निक जोनस के साथ नजर आ रही हैं।
Malaika Arora: मलाइका के 'हां' कहने की वजह सामने आते ही यूजर्स ने खूब लिए मजे, कहा- शुक्र है अर्जुन बच गया
फैमिली के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। भारत से लौटने के बाद प्रियंका ने एक बार फिर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह मालती को दुलारती नजर आ रही हैं। उन्होंने मालती मैरी को हाथों में उठा रखा है। बेबी का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन समझ आ रहा है कि अपने पिता निक पर गई है। यूजर्स भी तस्वीर देखने के बाद मालती का चेहरा निक के बचपन की तस्वीर से मिलाते नजर आ रहे हैं।
Rakhi Sawant: राखी सांवत ने बॉयफ्रेंड आदिल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर! जानें क्या है पूरा मामला
चेहरे पर नजर आई घर पहुंचने की खुशी
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह जमीन पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और अपनी बच्ची को खिला रही हैं। तस्वीर में निक जोनस, प्रियंका और मालती को टकटकी लगाए निहारते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर बेहद खूबसूरत लग रही है। प्रियंका के चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही है, वहीं निक भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। प्रियंका के फैंस भी इस तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ प्रियंका ने लिखा है, 'होम।'
यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
तस्वीर पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स प्रियंका की तरीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। एक तरफ प्रियंका के फैंस मालती की शक्ल निक से मिलाते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कहते नजर आ रहे हैं कि घर में दो-दो बच्चे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में काफी फर्क है। निक उनसे छोटे हैं और अक्सर प्रियंका को इस चीज के लिए ट्रोल किया जाता है। इस तस्वीर में भी ऐसा होता नजर आ रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'जी ले जरा' में नजर आएंगी।
Bigg Boss 16: क्या अर्चना गौतम के फैंस से डरे बिग बॉस? शो में दोबारा वापसी कर सकती हैं सिलबट्टा गर्ल