फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra talks about surrogacy after getting her photoshoot done with daughter malti marie chopra jonas

Priyanka Chopra: प्रियंका ने बताया क्यों चुना था सरोगेसी का रास्ता? 'किराए की कोख' वाले तानों पर भी छलका दर्द

Fri, 20 Jan 2023 08:45 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 20 Jan 2023 08:45 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में प्रियंका और मालती रेड ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। इसी दौरान उन्होंने सरोगेसी को लेकर बात की है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra talks about surrogacy after getting her photoshoot done with daughter malti marie chopra jonas
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद से ही मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने पहली बार अपनी बेटी के साथ एक फोटोशूट कराया और सरोगेसी पर खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि उन्होंने सरोगेसी क्यों चुना और इसकी वजह से उन्हें किराए पर कोख वाले कई ताने का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Priyanka Chopra talks about surrogacy after getting her photoshoot done with daughter malti marie chopra jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा ने वोग मैगजीन के लिए बेटी मालती मैरी के साथ फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में प्रियंका और मालती रेड ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। मालती का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन वह प्रियंका के साथ कैमरी की ओर पीठ करके बैठी हुई हैं। वहीं, इंटरव्यू के दौरान मालती के जन्म को लेकर प्रियंका ने कहा, 'जब मालती का जन्म हुआ, तो ऑपरेटिंग रूम में थी। वह मेरे हाथ से भी छोटी थी। मैंने देखा कि इंटेंसिव केयर नर्सें क्या करती हैं, वो भगवान से कम नहीं हैं।'

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रही किंग खान की 'पठान',साउथ की 'थुनिवु'-'वरिसु' का होगा पत्ता साफ?

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra talks about surrogacy after getting her photoshoot done with daughter malti marie chopra jonas
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद प्रियंका ने सरोगेसी चुनने के पीछे की वजह भी बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे मेडिकल प्रॉब्लम है और इसी वजह से मैं खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकती। उन्होंने कहा, 'मुझे मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हैं, तो ये जरूरी था कि अगर हम बच्चे के बारे में सोचें तो सरोगेसी से ही बच्चा करें। मैं इसके लिए खुद को खुशनसीब समझती हूं कि मुझे ये मौका मिला और मैं अपनी सरोगेट की भी शुक्रगुजार हूं जिसने छह महीने तक हमारे इस अनमोल तोहफे का ख्याल रखा।'

Arijit Singh-Koel Roy: 'तुम ही हो' गाकर अरिजीत ने किया था कोयल को प्रपोज, एकदम फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

विज्ञापन

Priyanka Chopra talks about surrogacy after getting her photoshoot done with daughter malti marie chopra jonas
प्रियंका चोपड़ा, मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उन पर प्रेग्नेंसी को आउटसोर्स करके, कोख किराए पर लेने और सरोगेट के जरिए 'रेडी मेड बेबी' लेने के आरोप लगे थे। ऐसे में जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्हें इस तरह के लोगों के रिएक्शन की उम्मीद थी। इस पर उन्होंने कहा, 'जब लोग मेरे बारे में करते हैं तो मैंने अपनी भावनाएं छिपाने के लिए खुद को मजबूत बना लिया है।' बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस से शादी की थी। वहीं, पिछले साल जनवरी में उन्होंने अपनी बेटी मालती का स्वागत इस दुनिया में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed