सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra The Bluff movie becomes most watched streaming original film

प्रियंका चोपड़ा की 'द ब्लफ' ने रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म; मिले इतने मिलियन व्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 12 Mar 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra The Bluff: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' फरवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को ओटीटी पर अभी तक कितने मिलियन की व्यूअरशिप मिल चुकी है।

Priyanka Chopra The Bluff movie becomes most watched streaming original film
फिल्म 'द ब्लफ' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' बहुत हिट हो गई है। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसमें प्रियंका ने ब्लडी मैरी नाम की दमदार महिला डाकू का रोल किया है। फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं, लेकिन दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया। जानिए ओटीटी पर अभी तक इस फिल्म को कितने मिलियन की व्यूअरशिप मिल चुकी है।

Trending Videos

'द ब्लफ' ने रचा इतिहास
वैरायटी के अनुसार, फरवरी के आखिर में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' स्ट्रीमिंग ओरिजिनल फिल्मों के चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है। 27 फरवरी से 5 मार्च तक के आंकड़ों में इसने करीब 300.3 मिलियन मिनट का व्यूअरशिप हासिल किया। यानी यह फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजिनल फिल्म बन गई।

View this post on Instagram

A post shared by Boardroom (@boardroom)


विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीटी पर बाकी फिल्मों को मिले कितने व्यूज

  • दूसरे नंबर पर 'एक्यूज्ड'- 213.1 मिलियन 
  • तीसरे पर 'फायरब्रेक'- 177.2 मिलियन 
  • चौथे पर 'पॉल मैककार्टनी: मैन ऑन द रन'- 156.2 मिलियन 
  • पांचवें पर 'द रेकिंग क्रू'- 110.6 मिलियन 

प्रियंका के लिए खुश हैं फैंस
प्रियंका के फैंस उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं और उन्हें अभिनेत्री की इस सफलता पर बहुत गर्व हो रहा है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी राय पेश कर रहे हैं।

  • एक फैन ने लिखा, 'वह इसकी हकदार हैं, उन्होंने बहुत मेहनत की है'
  • दूसरे फैन ने लिखा, 'प्रियंका के लिए बहुत खुशी हो रही है'
  • एक फैन ने लिखा, 'द ब्लफ वाकई कमाल है'
  • एक फैन ने लिखा, 'मुझे प्रियंका पर गर्व है'

'द ब्लफ' की कहानी
'द ब्लफ' फिल्म केमन द्वीप्स में फिल्माई गई है। प्रियंका का किरदार एर्सेल बोर्डेन है, जो अपने बेटे और परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जी रही है। लेकिन उसका पुराना दुश्मन, एक खतरनाक समुद्री डाकू कॉनर (कार्ल अर्बन) उसके परिवार को खतरे में डाल देता है। एर्सेल को अपना पुराना रूप ब्लडी मैरी अपनाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने शूटिंग के बाद ट्रैफिक से बचने के लिए किया ये काम, अभिनेत्री का देर रात का वीडियो हुआ वायरल

'द ब्लफ' के बारे में
फिल्म 'द ब्लफ' का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इसे रूसो ब्रदर्स की कंपनी AGBO ने बनाया है। इसमें प्रियंका और कार्ल अर्बन के अलावा सफिया ओकले-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन जैसे कलाकार भी हैं। 'द ब्लफ' 25 फरवरी 2026 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। 


यह भी पढ़ें: यामी गौतम ने रोमांटिक अंदाज में किया पति आदित्य धर को जन्मदिन विश, 'धुरंधर' के उजैर बलोच ने भी दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed