फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jasmine Sandlas: सिंगर जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया कॉल

Sun, 08 Oct 2023 08:57 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 08 Oct 2023 08:57 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Singer Jasmine Sandlas Gets Death Threats Hours Ahead Of Her Delhi Concert lawrence gang threatened
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर जैस्मीन सैंडलस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने शानदार परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लेने वाली जैस्मीन आज सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्टेज शो करती हैं। हाल ही में जैस्मीन सैंडलस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, सिंगर को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े लोगों से जान से मारने की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का हाथ है। कहा जा रहा है कि जैस्मीन को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे कॉल्स किए गए हैं।

Punjabi Singer Jasmine Sandlas Gets Death Threats Hours Ahead Of Her Delhi Concert lawrence gang threatened
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी
बता दें कि 7 अक्टूबर, शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जैस्मीन का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया है। इसी सिलसिले में वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान जैस्मीन सैंडलस को धमकी भरा कॉल आया है, जो विदेशी नंबर से किया गया है। खबर है कि इस धमकी के बाद से ही जैस्मीन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Punjabi Singer Jasmine Sandlas Gets Death Threats Hours Ahead Of Her Delhi Concert lawrence gang threatened
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली पुलिस कर रही है जांच
जैस्मीन के रहने का प्रबंध दिल्ली के फाइव स्टार होटल में किया गया है। वहां भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस लगातार लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आए कॉल की जांच करने में जुटी हुई है। हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि इस धमकी के मिलने के बाद जैस्मीन के लाइव कॉन्सर्ट में कोई बदलाव हुआ या नहीं। वहीं, सिंगर के चाहने वाले उनकी जादुई आवाज को लाइव सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi Singer Jasmine Sandlas Gets Death Threats Hours Ahead Of Her Delhi Concert lawrence gang threatened
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया

जेल में है लॉरेंस बिश्नोई
जैस्मीन सैंडलस ने कुछ ग्रूवी बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किक' में 'यार ना मिले' गाना और फिल्म 'स्ट्रीट डांस 3डी' में 'इल्लीगल वेपन 2.0' गाना गाया, जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मौजूदा समय में में नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में अहमदाबाद जेल में है, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। लॉरेंस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी आरोपी हैं। 

विज्ञापन
Punjabi Singer Jasmine Sandlas Gets Death Threats Hours Ahead Of Her Delhi Concert lawrence gang threatened
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान को भी दी थी धमकी
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड के तौर पर भी सामने आ चुका है। दूसरी ओर लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। इसे लेकर सलमान के मैनेजर से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ पुलिस में शिकात भी दर्ज करवा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 'चुड़ैल' बन पर्दे पर नजर आ चुकी हैं ये हसीनाएं, खूंखार अंदाज देख कांप उठी दर्शकों की रूह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed