सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में शामिल हुए अल्लू अर्जुन, तिरंगा लहराते दिखे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 12:13 PM IST
विज्ञापन
pushpa actor allu arjun makes grand entry at india day parade  with wife sneha reddy in new york
न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में शामिल हुए अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता आसमान छू रही है। फिल्म 'पुष्पाः द राइज' की शानदार सफलता के बाद अभिनेता इन दिनों इस फिल्म के पार्ट 2 'पुष्पाः द रूल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा अभिनेता ने वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तिरंगा परेड में शामिल होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अल्लू न्यूयॉर्क में थे। जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा  द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया।

Trending Videos
pushpa actor allu arjun makes grand entry at india day parade  with wife sneha reddy in new york
अल्लू अर्जुन - फोटो : insta

अल्लू अर्जुन यहां पर पत्नी स्नेहा रेड्डी समेत  परेड में शामिल हुए थे। वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर लहराते हुए देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। वीडियो में उल्लू अर्जुन को सफेद रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है, वहीं स्नेहा रेड्डी पीले रंग के सूट में दिखाई दीं। दोनों को एक ओपन-टॉप गाड़ी में अभिवादन करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa actor allu arjun makes grand entry at india day parade  with wife sneha reddy in new york
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ग्रैंड मार्शल के रूप में इंडिया परेड में शामिल होना गौरव की बात
जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी देश के 75वें आजादी के जश्न को सेलिब्रेट करने न्यूयॉर्क गए थे। अभिनेता ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शन होना एक सम्मान की बात थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun Army (@alluarjunarmy.official)

pushpa actor allu arjun makes grand entry at india day parade  with wife sneha reddy in new york
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात करें वर्क फ्रंट की तो फिल्म 'पुष्पा पार्ट टू' को लेकर मेकर्स और अभिनेता अल्लू अर्जुन शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगस्त के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 21 अगस्त को पूजा आयोजन के साथ ही इस फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान किया गया है। फिल्म के सीक्वल में भी रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं इंस्पेक्टर भंवर सिंह के रूप में फहद फाजिल भी दमदार भूमिका को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed