फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा' का बन सकता है सीक्वल, अभय देओल ने किया ये खुलासा

Thu, 29 Mar 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Question on Zindagi Na Milegi Dobara sequel, Here's what Abhay Deol said
‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। फिल्म के एक्टर रहे अभय देओल की माने तो इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दोबारा साथ काम करने के लिए तैयार है। मगर अभी इस फिल्म की निर्देशक जोया के पास इसके सीक्वेल के लिए कोई कहानी नहीं है।
Question on Zindagi Na Milegi Dobara sequel, Here's what Abhay Deol said
दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नानू की जानू’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे  अभय ने कहा- ‘पिछली फिल्म (2011 में) रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म के सीक्वेल की बातचीत चल रही है। मुझे उम्मीद है कि जोया इसका सीक्वल बनाएंगी। फरहान इसे लेकर खुश हैं और मैंने उन्हें बताया है, लेकिन जोया के पास समय होगा, तो वह जरूर कोई कहानी लाएंगी।’
Question on Zindagi Na Milegi Dobara sequel, Here's what Abhay Deol said
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जोया अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग खत्म करने के बाद इस फिल्म के सीक्वल बनाने पर विचार कर सकती हैं। उन्होंने कहा- ‘हमारी तरफ से आप निश्चित हो सकते हैं। हम सभी फिल्म के लिए तैयार हैं, लेकिन अब जोया को हां कहना है। इसके लिए कुछ लिखने का मन बना हुआ है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Question on Zindagi Na Milegi Dobara sequel, Here's what Abhay Deol said
हॉरर कॉमेडी ‘नानू की जानू’ 20 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन फराज हैदर ने किया है। इसके पहले अभय देओल ने अपने ताऊजी धर्मेंद्र के साथ फिल्म न करने की वजहों का भी खुलासा किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed