सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raaka Team Shuts Down Baseless Rumours And Confirms Deepika Padukone Plays A Crucial Role In Film

प्रेग्नेंसी के बाद अल्लू अर्जुन की ‘राका’ से कम हुआ दीपिका का रोल? अब खुद मेकर्स ने बताई क्या है सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone In Raaka: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच अब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ से उनका रोल कम करने की खबरें सामने आ रही हैं। अब इन खबरों पर खुद फिल्म की टीम ने सच्चाई बताई है। जानिए क्या है सच…

Raaka Team Shuts Down Baseless Rumours And Confirms Deepika Padukone Plays A Crucial Role In Film
राका में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' रिलीज होते ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ, जिसके बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई। हालांकि, बीच में ऐसी खबरें भी आईं फिल्म में दीपिका पादुकोण की भूमिका अब छोटी कर दी गई है। इन दावों पर अब खुद 'राका' के मेकर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Trending Videos

फिल्म की टीम ने खबरों को बताया अफवाह
दीपिका पादुकोण के दूसरी प्रेग्नेंसी घोषित करने के बाद ऐसी खबरें आईं कि अब फिल्म से दीपिका की भूमिका छोटी की जा सकती है। अब ‘राका’ के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। फिल्म की टीम ने पुष्टि की, ‘सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है। दीपिका पादुकोण 'राका' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और शूटिंग पूरे जोश के साथ सुचारू रूप से चल रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Raaka Team Shuts Down Baseless Rumours And Confirms Deepika Padukone Plays A Crucial Role In Film
प्रेग्नेंसी के बाद काम पर लौटीं दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद काम पर लौटीं दीपिका
हाल ही में मीडिया रिपोर्टों में यह भी बताया गया कि दीपिका अपनी दूसरी गर्भावस्था के बावजूद काम से ब्रेक लेने के मूड में नहीं हैं। दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी घोषित करने के बाद काम फिर से शुरू कर दिया है।

वह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' के लिए कुछ एक्शन से भरपूर सीन की शूटिंग करेंगी, जिसमें सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। फिल्म तय समय-सीमा के अनुसार ही आगे बढ़ रही है।

Raaka Team Shuts Down Baseless Rumours And Confirms Deepika Padukone Plays A Crucial Role In Film
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के साथ नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास ‘राका’ के अलावा शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ फिल्म भी है। इसमें उनके अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। दीपिका आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इस बीच पिछले साल वो ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसी फिल्मों से बाहर होने के चलते चर्चाओं में रही थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed