सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Radhika Apte Gave Statement Amidst The Controversy Between Deepika Padukone And Sandeep Reddy Vanga

Radhika Apte: क्या दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतरीं राधिका, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में काम करना मुश्किल है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले दिनों दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बीच एक कंट्रोवर्सी हुई। इस मामले में कई एक्टर्स दीपिका को सपोर्ट करते नजर आए। हाल ही में राधिका भी दीपिका के पक्ष में खड़ी नजर आईं। 

Radhika Apte Gave Statement Amidst The Controversy Between Deepika Padukone And Sandeep Reddy Vanga
दीपिका पादुकोण, बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं राधिका आप्टे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे से सवाल किया गया कि जो एक्ट्रेस नई-नई मां बनी हैं, उनको क्या फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मोटिवेशन, सपोर्ट मिल रहा है। इस पर राधिका का मानना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वह इस बात को लेकर काफी टेंशन में भी रहती हैं। दरअसल, यह सवाल दीपिका पादुकोण के कारण चर्चा में आया। दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में केवल 6 घंटे काम करने के लिए शर्त रखी क्योंकि वह अपनी आठ महीने की बेटी पर भी ध्यान देना चाहती थीं। ऐसे में फिल्म से दीपिका को हटा दिया गया। इसके बाद कंट्रोवर्सी हुई। अब इस विषय पर कई लोग खुलकर बात कर रहे हैं। 

Trending Videos


फिल्म इंडस्ट्री से नहीं मिल रहा सपोर्ट 
हाल ही में स्क्रीन से की गई बातचीत में राधिका आप्टे बताती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री नई मांओं को मोटिवेट नहीं कर रही है, ना ही उनकी जरूरतों का ख्याल रख रही है। कुछ वक्त पहले मां बनीं राधिका कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि वो लोग ऐसा कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि मैं आगे कैसे काम करूंगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगे कहती हैं, ‘फिल्म इंडस्ट्री में काम करना असल में मुश्किल है। हम कितने घंटे फिल्म बनाते हैं और आमतौर पर कितने समय तक बच्चे को नहीं देख पाते हैं। इन बातों पर मुझे गौर करना है, इनके बारे में जानकारी लेनी है।’  

ये खबर भी पढ़ें: Radhika Apte: राधिका आप्टे की 'सिस्टर मिडनाइट' सिनेमाघरों में होगी रिलीज, बाफ्टा में हो चुकी है नॉमिनेट 

राधिका से पहले दीपिका को ये एक्टर्स कर चुके हैं सपोर्ट 
इस मुद्दे पर दीपिका को सैफ अली खान, अजय देवगन और काजोल से भी सपोर्ट मिला। अरब मीडिया समिट में सैफ अली खान ने कहा, ‘मुझे घर आकर बच्चों को सोते हुए देखना बिल्कुल पसंद नहीं है, यह मेरे लिए सक्सेस वाली बात नहीं है। लाइफ की सक्सेस तो यह बात कहने में है, 'नहीं, मुझे अब घर जाना है जिससे मैं अपने बच्चों के साथ आधा घंटा बिता सकूं।’ सैफ ने दीपिका पादुकोण का नाम तो नहीं लिया है लेकिन अपनी बात के जरिए वह उन्हें सपोर्ट करते दिख रहे हैं। इसी तरह फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च पर काजोल और अजय देवगन ने भी दीपिका पादुकोण का साथ दिया। काजोल बोलीं, ‘मुझे यह बात अच्छी लगी कि आप कम समय तक काम कर सकती हैं।’ 
अजय देवगन भी कहते हैं, ‘बहुत से लोग हैं जो इस बात को समझ रहे हैं। मैं तो कहूंगा कि ज्यादातर सिनेमा से जुड़े लोगों को इस बात से कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोई एक्ट्रेस मां बनी है तो उन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में काम करना शुरू कर देना चाहिए।’ 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed