फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra reveals about film UT 69 actor said there was no plan for making film

Raj Kundra: राज कुंद्रा ने 'यूटी 69' के बारे में किया बड़ा खुलासा, बोले- 'फिल्म के लिए नहीं थी कोई योजना'

Tue, 24 Oct 2023 12:30 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 24 Oct 2023 12:30 PM IST
विज्ञापन
Raj Kundra reveals about film UT 69 actor said there was no plan for making film
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'यूटी 69' से करने जा रहे हैं। डायरेक्टर शाहनवाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी राज कुंद्रा के आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों पर आधरित है। राज कुंद्रा कि फिल्म इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच, 'यूटी 69' के अभिनेता ने इंटरव्यू में अपनी ही बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के बारे में विस्तार से बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म को बनाने से पहले काई योजना नहीं बनाई गई थी।
विज्ञापन


निर्माता ने लिया फिल्म बनाने का निर्णय
मीडिया से बातचीत में, राज कुंद्रा ने बताया कि उनकी फिल्म 'यूटी 69' से बॉलीवुड डेब्यू करने की कोई योजना नहीं थी। राज ने कहा, 'जेल में बिताए 63 दिन के अपने अनुभवों को एक किताब में लिख रहा था। मैं उस पर किताब लिखना चाह रहा था। जेल से बाहर आने के बाद जब मेरी मुलाकात शाहनवाज अली से हुई और उनको अपने लिखे नोट्स पढ़ने के लिए दिए। हालांकि, यूटी 69 के निदेशक, शाहनवाज अली ने ही किताब पढ़ने के बाद फिल्म बनाने का निर्णय लिया। बाद में, फिल्म निर्माता एक लेखक के साथ वापस आए और कहा कि वे इस पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं, क्योंकि किसी कहानी को विजुअली दिखाना बेहतर होता है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के घर में एक नहीं दो नन्हे मेहमान आएंगे, एक्ट्रेस की खुशियां हुईं डबल
विज्ञापन
विज्ञापन


राज कुंद्रा कैसे बने अभिनेता?
राज कुंद्रा ने बातचीत को बढ़ाते हुए बताया कि लेखक और निर्देशक ने कहा कि वे फिल्म तभी बनाएंगे जब राज कुंद्रा खुद इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके इस विचार पर वह सहमत हो गए और अभिनय की मूल बातें सीखने के लिए एक कार्यशाला में भाग लिया। राज कुंद्रा का मानना है कि जिन अनुभवों से एक व्यक्ति गुजरता है, वही उसे किसी भी पेशे में अच्छा बनाता है।

इस दिन रिलीज होगी 'यूटी 69'
बता दें कि फिल्म 'यूटी 69' अगले महीने यानी तीन नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म राज कुंद्रा के 'एडल्ट फिल्म स्कैंडल' पर हुई गिरफ्तारी की कहानी पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के जरिए राज कुंद्रा अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Vidhu Vinod: 'परिंदा में जैकी श्रॉफ को मारने के मिले 10 लाख', 12वीं फेल निर्माता ने इंटरव्यू में किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed