सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajeev Khandelwal Break Silence On Sanjay Leela Bhansali Shelved Film Chenab Gandhi

राजीव खंडेलवाल ने फिल्म करने से पहले सामने रखी बड़ी शर्त, क्या था संजय लीला भंसाली का रिएक्शन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Feb 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajeev Khandelwal Talk About Shelved Film Chenab Gandhi: टीवी की दुनिया से निकलकर राजीव खंडेलवाल ने बॉलीवुड में चंद फिल्में कीं लेकिन अपने लिए एक अलग जगह बनाई। करियर के शुरुआती दौर से वह फिल्मों को लेकर कॉन्शस रहे। इसी वजह से संजय लीला भंसाली जैसे नामी डायरेक्टर के सामने फिल्म करने से पहले एक बड़ी शर्त रख दी। 

Rajeev Khandelwal Break Silence On Sanjay Leela Bhansali Shelved Film Chenab Gandhi
अभिनेता राजीव खंडेलवाल, निर्देशक संजय लीला भंसाली - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

राजीव खंडेलवाल एक लंबे गैप के बाद दर्शकों के सामने आए हैं। इन दिनों वह अपनी एक नई सीरीज ‘अमर विश्वास’ को लेकर चर्चा में हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज में वह एक वकील के रोल में नजर आ रहे हैं। अपनी सीरीज के प्रमोशन के दौरान राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की एक बड़ी फिल्म साइन की थी, लेकिन फिल्म करने से पहले एक शर्त उनके सामने रखी। इस शर्त को सुनकर संजय लीला भंसाली का क्या रिएक्शन था? क्या एक नए एक्टर की डिमांड को सुनकर वह दंग नहीं रह गए? 

Trending Videos

क्या थी राजीव खंडेलवाल की शर्त? 
हाल ही में पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘चेनाब गांधी’ साइन की थी। लेकिन फिल्म साइन करने से पहले एक जरूरी बात या शर्त उनके सामने रखी। राजीव कहते हैं, ‘मैंने भंसाली जी से कहा था कि आप मुझे टेस्ट करें। इसके बाद बताएं कि आप मुझे फिल्म में चाहते हैं या नहीं। इसके बाद आप मुझे स्क्रिप्ट मांगने की आजादी दें, ना कहने की भी आजादी दें। आप जो चाहें करें, स्क्रीन टेस्ट लें, लुक टेस्ट लें। लेकिन जिस दिन आप कहेंगे कि राजीव मुझे तुम चाहिए। तो उसके बाद मैं स्क्रिप्ट पढ़ूंगा। मुझे हां या ना कहने का भी हक होगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली का क्या था रिएक्शन? 
राजीव खंडेलवाल आगे कहते हैं, ‘भंसाली सर ने इस बात का सम्मान रखा। वह मुझसे 15-20 दिनों तक मिलते रहे। उसके बाद मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मैं हिल गया। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी स्क्रिप्ट कभी नहीं पढ़ी थी। मैं इसे करने के लिए मान गया। सेटअप की वजह से नहीं बल्कि इसलिए कि स्क्रिप्ट कमाल की थी।’ 

मगर संजय लीला भंसाली और डायरेक्टर विभु पुरी के बीच मनमुटाव हो गया और फिल्म नहीं बन सकी। 

 

Rajeev Khandelwal Break Silence On Sanjay Leela Bhansali Shelved Film Chenab Gandhi
राजीव खंडेलवाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

एक बड़े डायरेक्टर की फिल्म को भी ठुकराया
सिर्फ संजय लीला भंसाली की फिल्म करने से पहले राजीव ने शर्त नहीं रखी। उन्होंने एक और बड़े डायरेक्टर की फिल्म को भी ठुकराया था। राजीव बताते हैं, ‘मैं उस फिल्म का नाम नहीं लूंगा क्योंकि वह बहुत जानी-मानी फिल्म है। उस जाने-माने डायरेक्टर से भी मैंने कहा कि पहले स्क्रिप्ट पढ़ूंगा। अगर मुझे यह फिल्म पसंद नहीं आई, तो मैं मना कर दूंगा। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं रोल के लिए बिल्कुल फिट हूं, लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनसे कहा कि यह फिल्म नहीं कर सकता हूं। उन्होंने कहा ठीक है। जब फिल्म रिलीज हो रही थी, तो मैं उनसे फिर मिला। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन हुआ। मैं सोच रहा था कि क्या मैंने सही फैसला किया? जिस एक्टर ने वह किरदार निभाया था, बाद में उसका निधन हो गया। फिल्म रिलीज होने के बाद फ्लॉप हो गई। जब मुझे लगा कि मैंने सही फैसला लिया था।’ 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed