सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajiv Arora aka jaani share emotion post with singer arijit singh

अरिजीत सिंह के साथ राजीव अरोड़ा ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, किया शुक्रिया; लिखा- 'स्वा सत साल बाद...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 12 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajiv Arora Post For Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ दी है, जिसकी वजह से कई उनके चाहने वाले उदास हैं। वहीं आज संगीतकार जानी उर्फ राजीव अरोड़ा ने अरिजित सिंह के साथ एक खास पोस्ट शेयर किया है।

Rajiv Arora aka jaani share emotion post with singer arijit singh
राजीव अरोड़ा और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

राजीव अरोड़ा, जिन्हें पेशेवर रूप से जानी के नाम से जाना जाता है। पंजाबी और हिंदी भाषा के लिए मशहूर गीतकार और संगीतकार जानी ने आज अरिजीत सिंह के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने सिंगर के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

Trending Videos

राजीव अरोड़ा का पोस्ट
राजीव अरोड़ा, जिन्हें जानी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में पंजाबी में लिखा, 'नी दुनियां आ मेरे कोल आ, नी जादू दस्सां तैनु, स्वा सत साल बाद मिलेया, मेरा मुर्शाद आ मैनु।' दरअसल, ये पोस्ट राजीव अरोड़ा (जानी) ने अरिजीत सिंह के साथ बिताए समय और उनकी मेहनत की तारीफ में किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐉𝐀𝐀𝐍𝐈 (@jaani777)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी का इमोशनल नोट
गीतकार और संगीतकार राजीव अरोड़ा उर्फ जानी ने आगे लिखा, 'अरिजीत सिंह दादा, मैं आपका प्यार, सादगी और पवित्रता कभी नहीं भूलूंगा। मैं हमेशा खुद से पूछता था कि आप ही सबसे महान क्यों हैं। अब मुझे सारे जवाब मिल गए हैं। मैंने जो देखा है, वो सचमुच बहुत मेहनत वाली बात है। आपकी और आपकी टीम की वजह से हमने इन सात दिनों में जीवन जीना सीख लिया। आपको, आपके परिवार और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें: रोहित-रणवीर के बाद अब निशाने पर सलमान के जीजा आयुष शर्मा, मेल के जरिए मांगी फिरौती; दी जान से मारने की धमकी

कौन हैं जानी?
राजीव अरोड़ा, जिन्हें पेशेवर रूप से जानी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय गीतकार और संगीतकार हैं, जो पंजाबी और हिंदी भाषा के गीतों से जुड़े हैं। उनके प्रसिद्ध गाने- 'नाह', 'क्या बात आई', 'पछताओगे', 'फिलहाल', 'तितलियां', 'बारिश की जाए' और 'फिलहाल 2 मोहब्बत' हैं। 

यह भी पढें: 'द ममी 4' की रिलीज डेट की हुई घोषणा, 20 साल बाद साथ दिखेंगे ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed