पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Hirani Reveals How Son Vir Hirani Get Role In Debut Series Pritam And Pedro Says He Have To Audition

‘तुम्हें ऑडिशन देना ही होगा’, राजकुमार हिरानी ने बताया कैसे ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में बेटे वीर को मिला रोल

Mon, 29 Jun 2026 12:27 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 29 Jun 2026 12:27 PM IST
सार

Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी ने ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से अपने बेटे वीर हिरानी के डेब्यू के पीछे की कहानी बताई। जानिए क्या वीर को अपने रोल के लिए ऑडिशन देना पड़ा था…

विज्ञापन
Rajkumar Hirani Reveals How Son Vir Hirani Get Role In Debut Series Pritam And Pedro Says He Have To Audition
राजकुमार हिरानी और वीर हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी साइबरक्राइम कॉमेडी-ड्रामा 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन आम स्टार-किड्स की तरह वीर के लिए यह रोल पाना आसान नहीं था। उनके पिता ने शुरू से ही साफ कर दिया था कि कोई शॉर्टकट या खास रियायत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

कहानी लिखते समय वीर का नाम दिमाग में नहीं था
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने कहा कि जब यह सीरीज शुरू में बन रही थी, तब उनके बेटे का नाम कास्टिंग के लिए नहीं सोचा गया था। जब हमने लिखना शुरू किया, तो न तो अरशद और न ही वीर का नाम ज़हन में था। लिखते समय आप कास्ट के बारे में नहीं सोचना चाहते क्योंकि इससे आप अटक सकते हैं।

विज्ञापन


उस समय वीर लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने उससे कहा था कि ड्रामा स्कूल से वापस आओ, थिएटर करो और दिलचस्प काम करके एक एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाओ। घर और ऑफिस में कास्टिंग पर हो रही बातचीत को देखने के बाद ही वीर ने इस रोल में दिलचस्पी दिखाई। लेकिन उनके पिता ने तुरंत कुछ नियम तय कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkumar Hirani Reveals How Son Vir Hirani Get Role In Debut Series Pritam And Pedro Says He Have To Audition
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

मैं अपनी मर्जी नहीं चला सकता
राजकुमार हिरानी ने बताया कि मैंने वीर से कहा कि अगर तुम इसके लिए ऑडिशन देना चाहते हो, तो दो। अविनाश अरुण से मिलो। उन्हें मनाओ क्योंकि वही इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। मैं अपनी मर्जी नहीं चला सकता। भले ही यह मेरी सीरीज हो, तुम्हें ऑडिशन देना ही होगा। यह मत सोचना कि सिर्फ मेरे बेटे होने की वजह से तुम्हें यह रोल मिल जाएगा।

वीर ने इस प्रोसेस को गंभीरता से लिया। कहा जाता है कि वह हर रात एक दोस्त के साथ सीन की रिहर्सल करते थे, कई ऑडिशन टेप रिकॉर्ड करते थे और सिर्फ सबसे अच्छे टेप ही मेकर्स को भेजते थे। उन्हें यह रोल पूरी तरह से अपनी काबिलियत के दम पर मिला।

Rajkumar Hirani Reveals How Son Vir Hirani Get Role In Debut Series Pritam And Pedro Says He Have To Audition
प्रीतम एंड पेड्रो - फोटो : वीडियो ग्रैब
3 जुलाई को रिलीज होगी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’
राजकुमार हिरानी द्वारा सह-लिखित और प्रोड्यूस किए गए और अविनाश अरुण द्वारा डायरेक्ट किए गए 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ राजकुमार हिरानी स्ट्रीमिंग क्रिएटर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। 'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर प्रीतम का रोल निभा रहे हैं जो एक टेक-सेवी साइबर एक्सपर्ट है।

वहीं अरशद वारसी पेड्रो का रोल निभा रहे हैं, जो पुराने ख्यालात का एक पुलिसवाला है और जिसे न चाहते हुए भी साइबर सेल में पोस्ट किया गया है। दोनों मिलकर एक मंत्री के बेटे के अपहरण की जांच करते हैं और साथ ही विक्रांत मैसी द्वारा निभाए गए एक खतरनाक साइबर क्रिमिनल का सामना करते हैं। यह सीरीज 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed