{"_id":"67472b63a54cdcea620ff041","slug":"rajkumar-santoshi-said-he-do-not-think-salman-khan-and-aamir-khan-starrer-andaz-apna-apna-is-a-flop-film-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' फ्लॉप नहीं- राजकुमार संतोषी, \"लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं..\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' फ्लॉप नहीं- राजकुमार संतोषी, "लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं.."
Wed, 27 Nov 2024 07:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 27 Nov 2024 07:54 PM IST
सार
Rajkumar Santoshi On Andaz Apna Apna: मशहूर बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अपनी कल्ट क्लासिक कॉमेडी अंदाज अपना अपना को लेकर कहा है कि वो इसे फ्लॉप नहीं मानते। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का सही तरीके से प्रचार नहीं किया गया, जिसकी वजह से फिल्म बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी।
विज्ञापन
राजकुमार संतोषी
- फोटो : एक्स- @NMukherjee6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकुमार संतोषी बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में 'दामिनी', 'खाकी', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' आदि कई शानदार फिल्मों को निर्देशन किया है। अंदाज अपना अपना उनकी ऐसी ही एक और बेहतरीन फिल्म है, जिसे कल्ट क्लासिक की श्रेणी में गिना जाता है। हाल में ही उन्होंने अपनी इस कॉमेडी फिल्म को लेकर बात की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अंदाज अपना अपनो को लेकर एक गलत अवधारणा बनी हुई है कि ये रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
अच्छे तरीके से नहीं हुआ फिल्म का प्रचार- राजकुमार संतोषी
निर्देशक हाल में ही दूरदर्शन के साथ बातचीत करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर बताया कि लोगों को लगता है कि ये फ्लॉप रही थी, लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म का अच्छे तरीके से प्रचार नहीं किया गया था। इस वजह से लोगों को ये नहीं पता था कि ये एक कॉमेडी फिल्म है। निर्देशक ने कहा, लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं था। इसका प्रचार उचित तरीके से नहीं किया गया था। इस वजह से लोगों को पता ही नहीं था कि यह एक कॉमेडी फिल्म है।"
विज्ञापन
Vivek Agnihotri: ‘द दिल्ली फाइल्स’ के सेट पर फूट-फूट कर रोए विवेक अग्निहोत्री, कहा- दर्द, उत्पीड़न, यातना…
विज्ञापन
'फ्लॉप नहीं है अंदाज अपना अपना'
राजकुमार संतोषी ने आगे बताया कि लोगों को लगा कि यह कयामत से कयामत तक या दिल या मैंने प्यार किया जैसी प्रेम कहानी होगी। उन्होंने कहा कि वितरक नए थे, इसलिए उन्होंने इसे ठीक से रिलीज नहीं किया। रिलीज के समय, आमिर, सलमान और वो तीनों शहर में नहीं थे इसलिए कोई प्रीमियर नहीं हो सका, जिससे फिल्म को चर्चा भी नहीं मिली। निर्देशक ने आगे कहा, "मैं इसके लिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा, जैसे कि यह फ्लॉप थी। यह फ्लॉप नहीं थी। इसे उस तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसकी हमें उम्मीद थी। बाद में लोगों ने इसे पसंद करना शुरू कर दिया। यह लोगों की जुबानी चर्चा के साथ आगे बढ़ी और जैसे-जैसे यह प्रचार के साथ आगे बढ़ी, इसे सिनेमाघरों से हटा दिया गया क्योंकि वितरकों को इस पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगा कि यह नहीं चलेगी।"
Suriya 45: 'सूर्या 45' का मुहूर्त शॉट पूरा, 19 साल बाद पर्दे पर साथ दिखेंगे अभिनेता और तृषा कृष्णन
एक और कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं राजकुमार संतोषी
मशहूर निर्देशक ने आगे बताया कि वह इस तरह की एक और कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका संभावित नाम अभी अदा अपनी अपनी है। उन्होंने कहा,"मैं अंदाज अपना अपना की शैली में एक कॉमेडी लिख रहा हूं। यह एक ऐसा प्रयोग है, जो आपको करना ही पड़ता है, आप हमेशा नहीं जानते कि इसका नतीजा क्या होगा, लेकिन मैं यह आश्वासन दे सकता हूं कि यह मनोरंजक होगा।" इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ये इसका सीक्वल होगा, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी।
Ananya Panday: अनन्या ने स्टार किड होने का दुख बताया, आउटसाइडर को लेकर भी कही एक जरूरी बात