सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao reveals: His PAN card has been misused and small loan taken in his name

Fraud: राजकुमार राव हुए धोखाधड़ी के शिकार, अभिनेता के पैन कार्ड पर लिया गया इतने रुपये का लोन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेता राजकुमार राव के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ जरूरी एक्शन लेने की मांग की है।

Rajkummar Rao reveals: His PAN card has been misused and small loan taken in his name
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने के साथ-साथ प्रशंसकों के साथ जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की है। उनकी हालिया पोस्ट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, राजकुमार राव ने पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। अभिनेता के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

Trending Videos

अभिनेता ने की कार्रवाई की मांग
अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके धोखे से लोन लिया गया है, जिसकी वजह से उनका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हुआ है। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने ट्विटर के जरिए पोस्ट कर क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (CIBIL) के अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता के पैन कार्ड पर लिया गया इतने रुपये का लोन
अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा- "मेरे पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए, मेरे नाम पर 2500 रुपये का एक छोटा-सा लोन लिया गया है। जिसके कारण मेरा सिबिल स्कोर प्रभावित हुआ है। क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (CIBIL) कृपया इसे सुधारें और इसके खिलाफ एहतियाती कदम उठाएं"। हालांकि सिबिल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अभी तक अभिनेता के ट्वीट पर कोई जवाब नहीं दिया है।

इस फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव
अगर हम राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता राजकुमार राव 'हिट', 'मोनिका', 'ओ माय डार्लिंग' और 'भीड़' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। फिलहाल उनकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये सभी इस साल रिलीज होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed