सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao Shraddha Kapoor announce Stree 2 Sequel on august 2024 in a unique way

Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की 'स्त्री 2' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Apr 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर कौशिक के निर्देशन में इस फिल्म को ऑडियंस ने अपना खूब प्यार दिया था। अब दर्शकों के प्यार को देखते हुए इस फिल्म के मेकर्स और कास्ट ने इसके अगले सीक्वल का ऐलान किया है।

Rajkummar Rao Shraddha Kapoor announce Stree 2 Sequel on august 2024 in a unique way
स्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हॉरर फिल्मों का क्रेज हमेशा ही देखने को मिलता है। ऐसे ही   साल 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' ने थिएटर में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था।  अमर कौशिक के निर्देशन में इस फिल्म को ऑडियंस ने अपना खूब प्यार दिया था। अब दर्शकों के प्यार को देखते हुए इस फिल्म के मेकर्स और कास्ट ने इसके अगले सीक्वल का ऐलान किया है।

Trending Videos

रिलीज डेट की हुई घोषणा

जी हां, आपने एकदम सही सुना, स्त्री के मेकर्स ने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है और फिल्म स्त्री के अगले सीक्वल का ऐलान किया है।  खबर है कि 'स्त्री' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने वाली है। फिल्म का सीक्वल कब आएगा, इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। गौरतलब है कि फिल्म स्त्री में मेकर्स ने ऑडियंस को पूरी तरह कंफ्यूज कर दिया था, उनके मन में ऐसे सवाल खड़े कर दिए थे, जिसका उत्तर मिल पाना फिल्म में संभव नहीं था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अब मेकर्स ने इसी को देखते हुए मेकर्स ने अगले पार्ट की घोषणा की है। ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए आपको इस सीक्वल के रिलीज डेट भी बता देते हैं। फिल्म मेकर्स ने जानकारी दी फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी कि अगस्त 2024 में आएगा। इस फिल्म के पार्ट 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ही एक बार फिर से नजर आने वाले हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। 

Ajay Devgn: बेटे युग पर अजय देवगन ने लुटाया बेइंतहा प्यार, तस्वीरें देख गदगद हुए फैंस

सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार

आपको बता दें कि उधर, सीक्वल की घोषणा होने के बाद लोगों में एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी और उनकी हॉरर-कॉमेडी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस जानकारी के वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'हमें जिस स्त्री का इंतजार था, वह आ गई।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि 2024 तक इंतजार नहीं हो रहा। फिल्म को 2023 में ही रिलीज कर दो।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed