{"_id":"64248624caa3294cbe0d6513","slug":"rakhi-sawant-commented-on-priyanka-chopra-say-why-is-she-saying-all-this-now-after-settling-in-america-read-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant : ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रियंका को लिया आड़े हाथ, बोलीं- यूएस में बसने के बाद याद आया यह सब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant : ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रियंका को लिया आड़े हाथ, बोलीं- यूएस में बसने के बाद याद आया यह सब
Thu, 30 Mar 2023 12:10 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:10 AM IST
सार
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था, जिस पर इंडस्ट्री की ड्राम क्वीन राखी सावंत ने का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ,राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुईं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। कोई भी उन्हें फिल्मों में काम देने को तैयार नहीं था, जिसकी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख कर लिया। वहीं, इस मामले पर इंडस्ट्री की ड्राम क्वीन राखी सावंत ने का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
'यूएस जाने के बाद याद आया यह सब'
राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा के इस बयान को लेकर अपना मत पेश किया है। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में इतना लेट क्यों बोल रही है। पहले जब वह इंडस्ट्री में काम कर रही थीं तो क्यों नहीं बोलीं। मैं किसी का साथ ना देकर सच बात करूंगी। आई लव प्रियंका वह मेरी अच्छी दोस्त हैं। उनकी मां से भी मेरे अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इतनी सारी फिल्में की और इतने सारे अवॉर्ड्स मिले तब उन्होंने कुछ क्यों नहीं बोला। आज जब वह यूएस में जाकर बस गई हैं तब जाकर वह अब यह क्यों बोल रही हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड को लेकर प्रियंका ने कही थी यह बात
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट शो में इस बात का खुलासा किया था कि एक्ट्रेस को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत परेशान किया जा रहा था। कोई उन्हें अपनी फिल्म में काम नहीं दे रहा था। उनके खिलाफ पॉलिटिक्स की जा रही थी, जिससे तंग आकर वह बॉलीवुड को छोड़कर यूएस में जा बसी। उनका यह खुलासा काफी चौंका देने वाला था। एक्ट्रेस की बात पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके साथ इतना बुरा व्यवहार किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Adah Sharma: द केरल स्टोरी में काम करने को लेकर अदा शर्मा का खुलासा, बोलीं- कई रात तक नहीं आई नींद