सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rakhi sawant slammed FWICE for ban on ranveer singh and amid don 3 controversy

'सलमान को बैन करके दिखाएं...', रणवीर-फरहान विवाद पर बोलीं राखी सावंत; जानें किस पर लगाए आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 27 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Rakhi Sawant On FWICE ban: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच राखी सावंत ने रणवीर का पक्ष लेते हुए काफी कुछ कहा। जानिए राखी ने क्या कहा? 

rakhi sawant slammed FWICE for ban on ranveer singh and amid don 3 controversy
राखी सावंत, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर हुआ विवाद चर्चा में हैं। मामले पर फरहान ने रणवीर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद FWICE ने रणवीर को बैन कर दिया है। 
Trending Videos

अब इस मामले पर राखी सावंत ने भी प्रतिक्रिया दी है और अभिनेता रणवीर सिंह का समर्थन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्ममेकर फरहान अख्तर पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ‘कबीर सिंह’ से लेकर ‘एनिमल’ तक, 'डॉन 3' से पहले रणवीर सिंह छोड़ चुके हैं ये पांच फिल्में; देखें लिस्ट
विज्ञापन


रणवीर से जलते हैं लोग
राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। अभिनेता रणवीर पर FWICE के एक्शन लेने के बाद राखी ने कहा, 'मैं उन लोगों की निंदा करती हूं जिन्होंने रणवीर को बैन किया है। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है, क्योंकि वह सुपरस्टार है। रणवीर से हर बंदा जलता है। इनमें ताकत है तो सलमान खान को बैन करके दिखाएं? मेरे भाई को। एक-एक को उड़ाकर सलमान भाई बैंड बजा देंगे। दीपिका और रणवीर दोनों अपनी मेहनत से आए हैं।'

rakhi sawant slammed FWICE for ban on ranveer singh and amid don 3 controversy
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान पर लगाए आरोप 
'बिग बॉस' फेम राखी सावंत ने रणवीर का पक्ष लेते हुए कहा, 'लोग उनसे जलते हैं, क्योंकि उन्होंने लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके पास आज से समय में सबकुछ है। अगर किसी में दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाए। फरहान की फिल्में सुपरहिट नहीं रहीं। उन्हें रणवीर जितनी पब्लिसिटी भी नहीं मिली, इसीलिए अब फरहान उनके नाम पर लाइमलाइट में आने की कोशिश कर रहे हैं।'

rakhi sawant slammed FWICE for ban on ranveer singh and amid don 3 controversy
रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है रणवीर और फरहान का विवाद?
'डॉन 3' फिल्म को लेकर बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। FWICE ने दावा किया है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद, रणवीर उनके सामने पेश नहीं हुए। रणवीर ने फरहान की 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' की तरफ से दर्ज शिकायत के जवाब में न ही कोई प्रतिक्रिया दी और न ही अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed