‘मैं खुद को नहीं बदलूंगा’, ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी के बिकनी सीन पर अपनी टिप्पणी पर रामगोपाल वर्मा ने दी सफाई
Ram Gopal Varma On Kiara: रामगोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी के बिकनी सीन पर किए अपने कमेंट का बचाव किया है। जानिए निर्देशक ने इसको लेकर क्या कुछ कहा और क्यों डिलीट किया अपना ट्वीट…
विस्तार
दिग्गज निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। पिछले साल आई फिल्म ‘वॉर 2’ की पहली झलक के बाद रामगोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी के बिकनी सीन को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। अब रामू ने अपनी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है और इसे सुंदरता की तारीफ बताया है।
यह एक तरह की तारीफ ही थी
विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान इस टिप्पणी पर निर्देशक ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है कि मैंने ट्वीट में क्या लिखा था या क्या कहा था, क्योंकि मैंने बहुत सारे ट्वीट किए थे। यह बहुत पहले की बात है।
मेरा मतलब यह है कि अगर आप ट्रेलर के संदर्भ में इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल करते हैं, जहां बिकिनी में एक खूबसूरत लड़की है, जिससे कुछ उत्तेजक भावनाएं उत्पन्न हों। जिस तरह से मैं इसे महसूस करता हूं, उस हिसाब से मैं इसे एक तरह की व्यंग्यात्मक तारीफ ही समझूंगा। रंगीला के दिनों से ही, मैं खूबसूरत महिलाओं के बारे में अपनी टिप्पणियों को कभी छुपाता नहीं हूं।
मैं वैसा ही करूंगा, जैसा मैं हूं
रामगोपाल वर्मा ने आगे कहा कि श्रीदेवी के बारे में बात करते समय भी मैं हमेशा खुलकर बोलता था। मैं सब कुछ वैसे ही करूंगा जैसे मैं हूं। मैं एक व्यक्ति के रूप में खुद को, अपने विचारों को, अपने भावों को व्यक्त करने के तरीके को नहीं बदलूंगा, लेकिन मेरा सिनेमा अलग होगा। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ट्वीट क्यों डिलीट किया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
यह खबर भी पढ़ेंः गोविंदा ने अपने करियर की तुलना अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना से क्यों की? बोले- आपका नाम खराब….
रामू ने कही थी ये बात
रामगोपाल वर्मा ने ‘वॉर 2’ के टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट में कहा था, ‘हमारे देशों और समाजों की बजाय, अगर ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच युद्ध इस बात पर हो कि कौन उसे पटाएगा, तो 'वॉर 2' एक धमाकेदार फिल्म होगी।’
इसके बाद कई लोगों को यह टिप्पणी अभद्र और एक्ट्रेस के प्रति अपमानजनक लगी। फिल्म निर्माता को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
कमेंट
कमेंट X