सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana director Nitesh Tiwari picks Lord Ram exile as most favorite emotional scene

Ramayana: 'रामायण' के सबसे इमोशनल सीन को लेकर नितेश तिवारी और यूजर्स की राय, निर्देशक बोले- 'दर्शक वनवास...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 06 Apr 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Nitesh Tiwari Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' लेकर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। टीजर के बाद नितेश और रणबीर कपूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में नितेश तिवारी ने फिल्म के अपने सबसे पसंदीदा और इमोशनल सीन के बारे में बताया। 

Ramayana director Nitesh Tiwari picks Lord Ram exile as most favorite emotional scene
फिल्म रामायण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर हाल ही में जारी किया है, जिसके बाद से प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर जारी होने के बाद से निर्देशक और रणबीर कपूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। नितेश तिवारी और यूजर्स के हिसाब से 'रामायण' का सबसे इमोशनल सीन कौन सा है।

Trending Videos

'रामायण' का सबसे इमोशनल सीन
नितेश तिवारी ने कोलाइडर को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी आगामी फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का वनवास वाला सीन फिल्म का सबसे भावुक सीन है। वह खासतौर पर इस सीन को लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

नितेश का सबसे पसंदीदा सीन
नितेश तिवारी ने कहा,'मैं देखना चाहता हूं कि क्या मैं राम के वनवास जाते समय की उन भावनाओं को सही से दिखा पाया हूं या नहीं। कोई नहीं चाहता कि राम जाएं। सब उनके साथ रो रहे हैं। यह सीन मेरे दिल के बहुत करीब है। हर बार इसे देखकर मुझे रोना आ जाता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इसी तरह प्रभावित होंगे।'



वनवास वाले सीन को लेकर यूजर्स की राय
'रामायण' फिल्म के टीजर में वनवास वाले सीन की एक खास झलक दिखाई गई है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।

  • एक यूजर ने लिखा, ''रामायण' के टीजर में मेरा सबसे पसंदीदा सीन है जब अयोध्या गहरे नीले रंग में डूबी हुई है, लेकिन राम, सीता और लक्ष्मण सुनहरी रोशनी में चमक रहे हैं। लगता है जैसे प्रकाश भी उनके साथ शहर छोड़कर जा रहा हो।'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'कैमरा भीड़ के पीछे से दिखाता है, जिससे लगता है हम खुद अयोध्या के लोगों में से एक है, जो राम को जाते हुए देखकर बेबस महसूस कर रहे हैं।'
  • एक और यूजर ने लिखा, ' वनवास वाला सीन बहुत खास है। पूरी अयोध्या अंधेरे में है'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'राम को प्रकाश, सत्य और धर्म का रूप माना जाता है। जब वे वनवास गए तो ऐसा लगा जैसे पूरे राज्य पर अंधकार छा गया हो।'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'जब राम वापस लौटे तो लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। ये दीप अंधकार के खत्म होने और खुशी की वापसी के प्रतीक हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed