सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suniel Shetty made plans to hang out with Jackie Shroff Shares Funny Video Netizens Reacting

सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ संग बनाया सैर-सपाटे का प्लान, शेयर किया मजेदार वीडियो, यूजर बोले- OTT पर आओगे क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 06 Apr 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Suniel Shetty Viral Post: अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे जैकी श्रॉफ के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते दिख रहे हैं।

Suniel Shetty made plans to hang out with Jackie Shroff Shares Funny Video Netizens Reacting
सुनील शेट्टी-जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। दोनों की मित्रता तीन दशक से भी पुरानी है। कई फिल्मों में भी दोनों को साथ देखा गया है। फिलहाल, एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इनकी दोस्ती के चर्चे एक बार फिर शुरू हो गए हैं। यह पोस्ट आज सोमवार को सुनील शेट्टी ने साझा किया है।

Trending Videos

सुनील शेट्टी ने बदल दिया जग्गू दादा का मन
सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके और जैकी श्रॉफ के बीच व्हॉट्सएप पर वॉइस नोट के जरिए हुई बातचीत है। जैकी श्रॉफ से सुनील शेट्टी कहते हैं, 'दादा कल्पना करो, मुंबई से डेढ़ घंटा दूर। मुंबई का मजा और हिमाचल की ताजी हवा'। इस पर जैकी श्रॉफ कहते हैं, 'एक नंबर ढूंढ निकाला बाबा'। सुनील शेट्टी कहते हैं, 'एक्यूआई पांच है'। इस पर जैकी श्रॉफ कहते हैं 'माइंड ऑल्टरिंग'। 

क्या साजिश के तहत हुआ राहुल बनर्जी का निधन? पत्नी ने शिकायत में लिया पांच लोगों का नाम; पुलिस ने दर्ज की FIR

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ बोले- 'चलते हैं अन्ना'
इस पोस्ट के साथ सुनील शेट्टी ने कैप्शन लिखा है, 'दादा चलें'? जैकी श्रॉफ ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा है, 'चलते हैं ना अन्ना'! इसके अलावा एक्टर विंदु दारा सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा है, 'हमको भी साथ ले चलो'।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
सुनील शेट्टी के इस पोस्ट के बाद नेटिजंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों सितारे जल्द पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'फिल्म हो या सीरीज अभी से माहौल बन गया है'। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ दिलचस्प होने जा रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'देखकर तो लग रहा है कि कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट है'। वहीं, कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं, 'ओटीटी पर आओगे क्या'? 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed