फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ramayana love and war actor ranbir kapoor fan moment video goes viral

रणबीर कपूर के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए इमोशनल हुई फैन, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 09 Oct 2025 12:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 09 Oct 2025 12:57 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर एक महिला फैन के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
ramayana love and war actor ranbir kapoor fan moment video goes viral
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशन नितेश तिवारी की 'रामायण' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। यही वजह है कि जब भी महिला फैंस रणबीर को देखती हैं, तो उनके साथ तस्वीरें खिंचवाए बगैर रह नहीं पातीं। आज रणबीर के साथ एक महिला फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो
आज सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर एक महिला फैन के साथ नजर आ रहे हैं। रणबीर की यह फैन उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए इतनी इमोशनल हो गई कि उनसे थैंक्यू कहने के लिए उसने हाथ तक जोड़ लिए। रणबीर ने अपनी फैन का दिल रखते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। रणबीर का फैन के प्रति विनम्र व्यवहार सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'लव एंड वॉर' के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लव एंड वॉर' संजय लीला भंसाली की एक युद्ध आधारित प्रेम कहानी है। इसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भारतीय वायु सेना के दो पायलटों की भूमिका में हैं, जो आलिया भट्ट के किरदार के प्रति प्रेम के कारण एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बनते हैं। यह एक प्रेम त्रिकोण की कहानी है। फिल्म का बजट बड़ा है और इसकी शूटिंग मुंबई और इटली के सिसिली में हो रही है। यह मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है।
 
विज्ञापन

फिल्म 'रामायण' के बारे में
'रामायण' नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही एक भारतीय महाकाव्य फिल्म है, जो हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ 'रामायण' पर आधारित है। यह दो भागों में रिलीज की जाएगी। रणबीर कपूर इस फिल्म में प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर के अलावा फिल्म में यश (रावण), साई पल्लवी (माता सीता), सनी देओल (हनुमान) शामिल हैं। इसका निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियो, मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स और एटलस एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर बनाया है। यह दीपावली 2026 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'तीन किरदार एक कलाकार, अनुपम खेर ने रवींद्रनाथ टैगोर-महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह के लुक में शेयर किया लुक..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed