{"_id":"68d926ef27d9b8ac4f0495e8","slug":"ranbir-kapoor-43rd-happy-birthday-wishes-from-fans-daughter-raha-steals-attention-video-viral-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor Birthday: 'मेरी दाढ़ी...,'जन्मदिन की बधाई के लिए रणबीर ने फैंस का किया शुक्रिया; वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor Birthday: 'मेरी दाढ़ी...,'जन्मदिन की बधाई के लिए रणबीर ने फैंस का किया शुक्रिया; वीडियो वायरल
Sun, 28 Sep 2025 05:54 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:54 PM IST
सार
Birthday Wishes Video: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर का आज 43वं जन्मदिन है। इस खास मौके पर रणबीर ने अपने फैंस की शुभकामनाओं के लिए एक खास वीडियो शेयर कर उनका शुक्रिया अदा किया है। रणबीर का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रणबीर का वीडियो
रणबीर ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर एक खास वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है। इस वीडियो में रणबीर ने कहा, 'नमस्ते, मैं आप सभी का मेरे जन्मदिन पर मिले प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं आज 43 साल का हो गया हूं। मेरी दाढ़ी में सफेद बाल बढ़ रहे हैं। मेरे परिवार, दोस्तों, मेरे काम और खास तौर पर आप सभी के लिए मैं बहुत आभारी हूं। मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए धन्यवाद।' इस वीडियो में बैकग्राउंड में एक बच्चे की आवाज सुनाई दी, जिससे फैंस को लगा कि रणबीर उस समय अपनी बेटी राहा के साथ हैं।

Ranbir will be live tomorrow evening at Arks page, Alia & Raha's voice in background 😭❤️#HappyBirthdayRanbirKapoor pic.twitter.com/NRmQIKUPaG
— ๑ (@vardaanforu) September 27, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर की मां ने भी किया विश
रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर और आलिया भट्ट के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। तुम्हारे होने के लिए बहुत आभारी हूं।'
रिद्धिमा कपूर ने भी भाई को शुभकामनाएं
वहीं रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई के जन्मदिन पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें रणबीर, रिद्धिमा, और उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हमारे परिवार के रॉकस्टार को। जन्मदिन मुबारक हो रन। लव यू।'

रणबीर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे।