सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Dismisses Rumors Of Making A Sequel Of Yeh Jawaani Hai Deewani Says Theres No Part 2

क्या ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म का आएगा सीक्वल, रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा; ‘रामायण’ को लेकर भी दिया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranbir Kapoor: 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल को लेकर एक्टर रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Ranbir Kapoor Dismisses Rumors Of Making A Sequel Of Yeh Jawaani Hai Deewani Says Theres No Part 2
ये जवानी है दिवानी फिल्म - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में रणबीर कपूर ने वेलेंटाइन डे पर ऐआरकेएस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी 2013 की सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Trending Videos


फिल्म के सीक्वल पर क्या बोले रणबीर 
रणबीर ने लाइव सेशन के दौरान कहा, ‘आप में से बहुत लोग ‘ये जवानी है दीवानी’ का पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन आज इतने नए डायरेक्टर और नई कहानियां हैं, जिन पर काम किया जा सकता है। मुझे लगता है कि ‘ये जवानी है दीवानी’ का अंत बिल्कुल परफेक्ट था, इसलिए इसका पार्ट 2 नहीं बनेगा।’ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे आने वाले समय में ऐसी ही रोमांटिक और दिल छू लेने वाली फिल्म जरूर कर सकते हैं, जिसे दर्शक पसंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

'लव एंड वार' पर दिया बड़ा अपडेट
इसी लाइव सेशन में रणबीर ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘लव एंड वॉर’ फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। इसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट जैसे ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी फिल्मों को बनाने में ज्यादा समय लगता है क्योंकि उनका लेवल और विजन बहुत बड़ा होता है।

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और एनिमल पार्क पर बड़ा अपडेट
रणबीर ने यह भी बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2- देव’ पर भी काम उम्मीद से पहले शुरू हो सकता है। इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग अगले साल के बीच तक शुरू होने की संभावना है। ये फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल है जिसे संदीप रेड्डी वंगा डायरेक्ट करेंगे। 

कुल मिलाकर, रणबीर ने भले ही ‘ये जवानी है दीवानी 2’ को लेकर फैंस की उम्मीदों पर पर पानी फेर दिया हो, लेकिन उन्होंने यह भी विश्वास दिला दिया कि आने वाले समय में वे नई और दिलचस्प कहानियों के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed