आलिया भट्ट से लेकर रानी मुखर्जी और शिल्पा शेट्टी तक, एक ही रात जमीन पर उतरे कई सितारे; ग्लैमर का लगाया तड़का
Bollywood Celebrities At Events In Mumbai: आलिया भट्ट से लेकर रानी मुखर्जी और शिल्पा शेट्टी तक, मुंबई में बुधवार रात कई सितारे अलग-अलग इवेंट्स में नजर आए। चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन यहां पर नजर आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने खूबसूरत लुक्स से अपने फैन्स को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं और एक बार फिर उन्होंने मुंबई में बुधवार को अवॉर्ड फंक्शन में अपने शानदार स्टाइल स्टेटमेंट से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 'जिगरा' अभिनेत्री ने इस खास मौके पर जरी बॉर्डर वाला एक एलिगेंट लहंगा पहना, जिसमें उनका लुक बेहद सादा और क्लासी नजर आया। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बाल खुले रखे, जो उनके पूरे लुक को और भी निखार रहा था। इस इवेंट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम प्रणाली राठौड़, दिग्गज अभिनेता अनंग देसाई, मनीष पॉल, रोहित रॉय और फिल्ममेकर अशोक पंडित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन विज्ञापन
इसके अलावा एक इवेंट में शिल्पा शेट्टी और रानी मुखर्जी भी एक इवेंट में नजर आईं। खास बात ये है कि रानी बहुत कम ही किसी पब्लिक इवेंट में नजर आती हैं और बुधवार को वो दो अलग-अलग इवेंट्स में नजर आईं। रानी मुखर्जी इस इवेंट पर फ्लोरल ड्रेस में पहुंचीं जिस पर रेड कलर के फूल बने हुए थे वहीं शिल्पा शेट्टी ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आईं।
आलिया भट्ट और बाकी टीवी सितारों के अलावा अवॉर्ड नाइट में स्प्लिटस्विला फेम कशिश कपूर भी पहुंचीं। यहां कशिश पीच कलर की साड़ी पहनकर आईं। वहीं बिग बॉस ओटीटी फेम आकांशा पुरी भी इसी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आईं।
इन सभी के अलावा जैकलीन फर्नांडिज और रकुल प्रीत सिंह भी एक इवेंट में नजर आईं। टेनिस लीग से जुड़े इस इवेंट में रकुल और जैकलीन स्पॉर्ट्स वियर में नजर आईं।