फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh And Rohit Shetty Manager Statement Recorded In Threat And Firing Case And Crime Scene Recreated

रणवीर सिंह धमकी मामले में मैनेजर का बयान दर्ज, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आगे बढ़ी जांच; क्राइम सीन रीक्रिएट

Sat, 14 Feb 2026 07:51 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 14 Feb 2026 07:51 AM IST
सार

Ranveer Singh Threat And Rohit Shetty Firing Case Update: पिछले दिनों डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई। रणवीर सिंह को फिरौती की धमकी मिली। इन दोनों मामलों में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जानिए, दोनों मामलों में क्या नया अपडेट सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Ranveer Singh And Rohit Shetty Manager Statement Recorded In Threat And Firing Case And Crime Scene Recreated
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मुंबई पुलिस ने अभिनेता रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ी घटनाओं के क्रम को समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। जानिए, दोनों मामलों में जांच कैसे आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन


रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी मामले में क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। क्राइम सीन को दोबारा से बनाने के लिए कस्टडी में मौजूद चार आरोपियों स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को साथ लिया गया। जांच करने वाली टीम ने गहनता से हर जांच की और सबूत जमा किए। साथ ही रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में उनके मैनेजर का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पैसों का एंगल भी रोहित शेट्टी मामले में आया सामने 
रोहित शेट्टी मामले की जांच कर रही है टीम को कुछ फाइनेंशियल डिटेल्स का भी पता चला है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक जब क्राइम सीन रीक्रिट किया गया तो आरोपियों ने बताया कि स्कूटर देने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने 11 हजार रुपये दिए। जबकि पहले पुलिस ने कहा था कि आरोपियों को 40 हजार रुपये मिले थे। बाद में जांच आगे बढ़ी तो पता चला आरोपियों को 51 हजार रुपये दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी केस में छठे आरोपी को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार छठे आरोपी प्रवीण लोनकर को दो से तीन दिनों में जेल से कस्टडी में ले लिया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रोहित शेट्टी फायरिंग केस का मुख्य शूटर अपने साथी के साथ अभी तक फरार है। उसकी तलाश जारी है। 


ये खबर भी पढ़ें: Ranveer singh: रणवीर सिंह धमकी मामले में नया मोड़, क्या कंफर्म हुआ बिश्नोई गैंग से कनेक्शन? कहां तक बढ़ी जांच? 

रणवीर सिंह मामले में कहां तक पहुंची जांच? 
रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान पुलिस ने लिया है। लेकिन इस केस में जांच अभी अटकी हुई। अभिनेता को 1 करोड़ की फिरौती वाला वाॅइस नोट भेजा गया था, इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब तक रणवीर सिंह धमकी मामले में फाेरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस भी इस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही जरूर कानूनी कदम पुलिस द्वारा उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed