Ranveer Singh: 'दुनिया नीचे खींचेगी' आलोचकों पर भड़के रणवीर सिंह, ट्रोल्स को कुछ इस तरह दिया करारा जवाब
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह खबरों में छाए रहते हैं। कभी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से तो कभी अपने फनी अंदाज की वजह से। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो एक सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन है। इसके जरिए उन्होंने ट्रोल आर्मी को करारा जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने यूनिक फैशन और स्टाइल के चलते पूरी इंडस्ट्री में काफी लाइम लाइट पर रहते हैं। उनकी एक्टिंग की तो हर जगह तारीफ होती है लेकिन उनके अजीबोगरीब स्टाइल को कुछ लोग तो बहुत पसंद करते हैं करते हैं। वहीं, कुछ लोग इस यूनीक स्टाइल की जमकर आलोचना करते हैं। यहां तक कि उनके अजीबोगरीब फैशन और कपड़ों का मजाक भी उड़ाया जाता है। फिलहाल रणवीर सिंह एक विज्ञापन के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक नए सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आए हैं, जिसमें वह अपने आलोचकों को अपने ही अंदाज में जवाब देते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में विज्ञापन की शुरुआत में रणवीर सिंह सड़क पर जाते हुए कह रहे हैं, 'कुछ लोगों को ना मुझसे बड़ी प्रॉब्लम है।' तभी रणवीर से कोई कुछ कहता है खुद के पैरों पर थोड़े ही न खड़ा हुआ है, आज कल के बच्चे अटेंशन के लिए फालतू का नाटक करते हैं। वहीं एक पिता अपने बेटे से कहता है एंटरटेनमेंट कोई रियल जॉब थोड़े ही है, इसके जैसा मत बन। इसके बाद रणवीर सिंह उस लड़के को रोकते हैं और उससे कहते हैं, 'सबका सुनने का, खुद का करने का, तू तेरा कर'।
रणवीर सिंह ने इस विज्ञापन को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस एड को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'दुनिया खीचेंगी नीचे लेकिन आपको उठना होगा, बेबी! रणवीर सिंह का यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
इसके बाद फैंस ने भी अभिनेता का सपोर्ट करते हुए खूब तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत अच्छे'। एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया विज्ञापन है। तीसरे फैन रणवीर का मनोबल बढ़ाते हुए लिखा, 'बाबा हमें आप पर गर्व है'। एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको ऊंचाइयों को छूने से कोई नहीं रोक सकता है'। वहीं, कुछ फैंस ने रणवीर को बधाई भी दी है। और साथ ही विज्ञापन के कॉन्सेप्ट की भी जमकर तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार सिड कियारा ने की खुलकर बात, बोले-डिंपल और विक्रम पैरेलल वर्ल्ड में साथ आ गए