सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge cleared by CBFC with A rating After 21 cuts and Many changes Know Runtime

क्या है 'धुरंधर 2' का नोटबंदी से कनेक्शन? कहानी को लेकर मिली बड़ी हिंट; सेंसर बोर्ड ने करवाए ये बड़े बदलाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 18 Mar 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 CBFC Certification: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड से इसे हरी झंडी मिल चुकी है। हालांकि, इसमें करीब 21 कट लगाए गए हैं साथ ही कई अहम बदलाव भी हुए हैं। 

Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge cleared by CBFC with A rating After 21 cuts and Many changes Know Runtime
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' आखिर कल 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने  इसे पास कर दिया है। हालांकि, 21 कट्स के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन मिला है। सीबीएफसी ने न सिर्फ फिल्म के कई अहम सीन पर कैंची चलाई है, बल्कि कुछ जरूरी बदलाव भी किए हैं। इसके बावजूद फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है।

Trending Videos

क्या बच्चे देख पाएंगे 'धुरंधर 2'?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।  करीब 21 कट्स के बाद इसे ए सर्टिफिकेट दिया है। बच्चे इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे। बोर्ड ने फिल्म में कुछ सीन पर कैंची चलाई है। इसके अलावा गालियों पर बैन के साथ ही कुछ और भी सुधार किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

21 कट्स के बाद कितना है फिल्म का रनटाइम? 
सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'धुरंधर 2' में कुल 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है। इसके बाद भी फिल्म पहले पार्ट से करीब 15 मिनट अधिक लंबी है। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का है। फिल्म 'धुरंधर 2' में हिंसक और मन को विचलित करने वाले दृश्यों पर टैग लगाया गया है। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़ी चेतावानी भी जोड़ी गई है।

और क्या किए गए हैं बदलाव?
फिल्म 'धुरंधर 2' में 21 कट्स लगाने के अलावा कुछ और भी अहम बदलाव हुए हैं। यहां जानें मुख्य बदलाव:

  • गालियों पर बैन लगाया गया है। फिल्म में अपशब्दों को म्यूट किया गया है।
  • कुछ को रिप्लेस किया गया है। फिल्म के अत्यंत हिंसक दृश्यों की अवधि कम की गई है।
  • हथौड़े से सिर पर वार करने, सिर काटने, लात मारने, सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार करने और आंख फोड़ने जैसे कई दृश्यों को छोटा किया गया है।
  • प्रधानमंत्री के बयानों और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए सेंसर बोर्ड को आधिकारिक अनुमति पत्र दिखाए गए हैं। 

मिला कहानी से जुड़ा बड़ा हिंट
फिल्म में सेंसर बोर्ड की तरफ से जो 21 कट्स लगे हैं और सुधार हुए हैं, उनमें एक यह भी है कि सबटाइटल में नोटबंदी की तारीख को ठीक किया जाए। इससे साफ है कि फिल्म में 2016 तक की किसी अहम घटना को भी पेश किया गया है। बता दें कि 08 नवंबर 2016 में भारत में नोटबंदी हुई थी। इसके बाद 500 और 1000 के नोट बंद करने का एलान किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed