फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Kantara Chapter 1 Controversy Complaint Against Actor For Hurting Religious Sentiments

रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगा आरोप

Thu, 29 Jan 2026 07:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 29 Jan 2026 07:52 AM IST
सार

Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह एक बड़ी मुश्किल में घिर गए हैं। एक्टर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत बंगलूरू में दर्ज की गई है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?

विज्ञापन
Ranveer Singh Kantara Chapter 1 Controversy Complaint Against Actor For Hurting Religious Sentiments
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ बंगलूरू में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा-चैप्टर 1 से जाकर जोड़ता है। रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप इस शिकायत में लगाया है।  

विज्ञापन


कर्नाटक की दैव्य परंपरा के अपमान का आरोप
एएनआई की खबर के अनुसार बंगलूरू में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाओं और तटीय कर्नाटक की दैव्य परंपरा का अपमान करने का आरोप लगा है। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत बंगलूरू के वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 



गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी है घटना
जिस मामले में रणवीर सिंह पर शिकायत दर्ज हुर्ह है, वह गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी एक घटना से जाकर जुड़ता है। दरअसल, पिछले साल 28 नवंबर को गोवा में जब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया चल रहा था तो रणवीर भी उसमें शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया। साथ ही स्टेज पर भी कर्नाटक की तटीय भूता कोला परंपरा का मजाक उड़ाया। ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा करने से रोका भी था। इस बात को लेकर कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले को लेकर ही रणवीर सिंह पर शिकातय दर्ज कराई गई है।


ये खबर भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की आंधी के बीच 'धुरंधर' ने की कितनी कमाई, क्या 52वें दिन भी जारी रहा रणवीर सिंह का क्रेज? 

एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पिछले साल दर्ज हुई थी शिकायत
यही मामला बंगलूरू में पहले एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेजा गया है। इसकी सुनवाई 8 अप्रैल को होनी है। बंगलूरू के एक वकील ने पिछले साल 27 दिसंबर में एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने एक प्राइवेट शिकायत दर्ज कराई थी। 23 जनवरी 2026 को कोर्ट ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed