फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Meet Sadhguru Ask What is the purpose of life Amid Ban Controversy

बैन विवाद के बीच सद्गुरु की शरण में रणवीर सिंह, पूछा- जिंदगी का उद्देश्य क्या है? जवाब सुनकर हुए हैरान

Wed, 27 May 2026 02:32 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 27 May 2026 02:32 PM IST
सार

Ranveer Singh Meet Sadhguru Amid Ban Controversy: ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर के हिस्से खूब पाॅपुलैरिटी आई, वहीं अब उन पर बैन लग गया है। इस बीच अभिनेता ने सद्गुरु से मुलाकात की और जिंदगी से जुड़ा गहरा सवाल पूछ लिया?

विज्ञापन
Ranveer Singh Meet Sadhguru Ask What is the purpose of life Amid Ban Controversy
सद्गुरु के साथ रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@sadhguru

विस्तार

‘डॉन 3’ के कारण फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद हो गए। फिल्म छोड़ने पर वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने अभिनेता पर बैन लगा दिया। लगता है कि इस बैन का असर रणवीर सिंह के मन पर भी पड़ा है। तभी वह सद्गुरु से मिलकर जिंदगी का मकसद पूछ रहे हैं। जानिए, इस सवाल का ‘धुरंधर’ एक्टर को क्या जवाब मिला। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह को क्या मिला सवाल का जवाब? 
जग्गी वासुदेव यानी सद्गुरु के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें रणवीर नजर आ रहे हैं। वह सद्गुरु से कहते हैं, ‘जब मैं यहां आ रहा था तो फैंस से पूछा कि आपसे क्या सवाल करूं?’ तो लोगों ने कहा कि जिंदगी का उद्देश्य क्या है, यह सवाल आपसे पूछना चाहिए।’

विज्ञापन

इस सवाल के जवाब में सद्गुरु ने कहा, ‘जब आप पूछते हैं कि जीवन का उद्देश्य क्या है, तो असल में आप यह पूछ रहे होते हैं कि जीवन का क्या उपयोग है।’ सद्गुरु आगे कहते हैं, ‘ जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है; जीवन आपकी बुद्धि से कहीं अधिक बड़ी परिघटना है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या जवाब सुनकर संतुष्ट हुए रणवीर सिंह? 
सद्गुरु का जवाब सुनकर रणवीर सिंह पहले मुस्कुराए और फिर हंसने लगे। उन्होंने सद्गुरु की बातों पर हामी भरी। कहीं ना कहीं वह इस जवाब से काफी संतुष्ट दिखे। सद्गुरु से हुई इस मुलाकात में उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा और काला नेहरू कोट पहना था। 


View this post on Instagram

A post shared by Sadhguru (@sadhguru)


Ranveer Singh Meet Sadhguru Ask What is the purpose of life Amid Ban Controversy
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर की शिकायत के बाद लगा रणवीर पर बैन
‘डॉन 3’ को जब रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ दिया तो उनका और फरहान अख्तर के बीच का विवाद लगातार बढ़ता गया। मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पास पहुंचा। फरहान अख्तर ने यहां पर जाकर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
फरहान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिल्कुल आखिरी मौके पर यूनिट के शूट के लिए रवाना होने से ठीक तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना नाम वापस ले लिया। FWICE इस मामले में रणवीर सिंह को तीन नोटिस जारी किए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को नहीं मिला। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रणवीर सिंह पर बैन की बात साझा की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed