फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Share Picture With Arsenal midfielder Declan Rice In Budapest Amid Don 3 Controversy And Ban

बैन मामले के बीच बुडापेस्ट पहुंचे रणवीर सिंह, इस शख्स से की मुलाकात; ‘धुरंधर’ एक्टर ने शेयर की खास तस्वीरें

Sat, 30 May 2026 08:46 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 30 May 2026 08:46 AM IST
सार

Ranveer Singh Viral Photo Amid Don 3 Controversy: इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ कंट्रोवर्सी और बैन को लेकर खबरों में बने हुए हैं। शुक्रवार देर रात ‘धुरंधर’ एक्टर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Ranveer Singh Share Picture With Arsenal midfielder Declan Rice In Budapest Amid Don 3 Controversy And Ban
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

विस्तार

‘डॉन 3’ कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर सिंह अपनी लाइफ को पूरी तरह से एंज्वॉय कर रहे हैं। वह अचानक हंगरी देश के बुडापेस्ट शहर पहुंच गए हैं। यहां से उन्होंने एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। जानिए, किससे मिलने के लिए बुडापेस्ट पहुंचे रणवीर सिंह।

विज्ञापन

रणवीर ने इस शख्स के साथ शेयर की तस्वीर 
रणवीर सिंह ने शुक्रवार देर रात आर्सेनल के मिडफील्डर फुटबॉलर डेक्लन राइस के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की है। इस फोटो में उनके चेहरे पर खुशी और बेफिक्री साफ झलक रही है। अपनी और डेक्लन राइस की फोटो पर उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि रणवीर सिंह फुटबॉल गेम के बहुत बड़े फैन हैं। वह अक्सर इस खेल से जुडे खिलाड़ियों से मिलते रहते हैं, उनके साथ तस्वीरें भी साझा करते हैं। 

क्या था 'डॉन 3' का विवाद? 
‘डॉन 3’ को जब रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ दिया तो उनके और फरहान अख्तर के बीच का विवाद लगातार बढ़ता गया। मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पास पहुंचा। फरहान अख्तर ने यहां पर जाकर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की। साथ ही रणवीर से हर्जाने के तौर पर 40 करोड़ रुपये की डिमांड भी की। 

रणवीर सिंह पर लगा दिया बैन
फिल्म 'डॉन 3' के निर्देशक फरहान अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिल्कुल आखिरी मौके पर यूनिट के शूट के लिए रवाना होने से ठीक तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना नाम वापस ले लिया। FWICE इस मामले में रणवीर सिंह को तीन नोटिस जारी किए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को नहीं मिला। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रणवीर सिंह पर बैन की बात साझा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed