फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh shared a picture of Deepika kissing users said it is not right to do it in public place

Instagram: रणवीर सिंह ने शेयर की दीपिका को किस करते हुए तस्वीर, यूजर्स बोले-'घर में जगह नहीं मिली क्या दोनों को'

Fri, 11 Feb 2022 08:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 08:11 PM IST
सार

रणवीर सिंह रियल लाइफ में भी पत्नी दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी और दीपिका की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh shared a picture of Deepika kissing users said it is not right to do it in public place
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

विस्तार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड के पावर कपल्स में होती है। दोनों को कई बार ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा गया है और फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद भी आई। रणवीर सिंह रियल लाइफ में भी पत्नी दीपिका के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी और दीपिका की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं।  

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने अपनी और दीपिका की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कपल एक दूसरे को किस करता नजर आ रहा है। रणवीर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शानदार, सुपरलेटिव और उम्दा। क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी है बेबी, एक दम बेहतरीन, बारीक और दिल को छू लेने वाली। बेमिसाल। मुझे तुम पर गर्व है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ फैंस को ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोगों को इस तरह की तस्वीर शेयर करना पसंद नहीं आया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रशंसक ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यार इन्हें देखकर मैं सच में डूब जाउंगा तो वहीं दूसरे ने लिखा, इस तरह से पब्लिक प्लेस में ये सब करना ठीक नहीं है, घर में जगह नहीं मिली इन दोनों को। अन्य लोग भी इसी तरह से मिली-जुली प्रतिक्रिया देते नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
 

विज्ञापन

अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने  दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं थीं। अगर बात करें दीपिका की तो वह इस समय अपनी आगामी फिल्म गहराइयां को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed