फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Spotted At Airport Amid Don 3 Controversy And Ban Makes Dhurandhar Style Entry

बैन लगने के बाद एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ स्टाइल में ली एंट्री; यूजर्स बोले- टारगेट किया जा रहा है

Tue, 26 May 2026 08:04 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 26 May 2026 08:04 AM IST
सार

Ranveer Singh Viral Video: अचानक फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ‘धुरंधर’ फेम अभिनेता रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। इस बैन के बीच वह एयरपोर्ट पर ‘धुरंधर’ स्टाइल में नजर आए। यूजर्स ने भी उन पर लगे बैन को लेकर रिएक्शन दिया है। 
 

विज्ञापन
Ranveer Singh Spotted At Airport Amid Don 3 Controversy And Ban Makes Dhurandhar Style Entry
बैन लगने के बाद रणवीर सिंह पहली बार पब्लिक प्लेस पर दिखे - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म में रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी यह बनी। इसी बीच रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' छोड़ दी। इस बात को लेकर डायरेक्टर फरहान अख्तर के साथ उनका विवाद बढ़ने लगा। आखिरी में फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में रणवीर की शिकायत की, जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया। 

विज्ञापन

लगता नहीं है कि इस बैन का असर रणवीर पर हुआ है, वह साेमवार देर रात एयरपोर्ट पर दिखे। उनकी ‘धुरंधर’ स्टाइल एंट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजंस भी उनके सपोर्ट में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

फैंस को भा गया रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक 
एयरपोर्ट पर पैपराजी रणवीर सिंह का इंतजार कर रहे हैं, वह अपनी काली कार और बॉडीगार्ड के साथ पहुंचे। सफेद कुर्ता और पजामा उन्होंने पहना था, ऊपर से ब्लैक जैकेट डाला था। मुंह पर भी काला मास्क लगाया था। यह लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


 

सोशल मीडिया यूजर्स ने सपोर्ट में किए कमेंट 
सोशल मीडिया यूजर्स और रणवीर सिंह के फैंस ने बैन लगने के बाद अपने पसंदीदा सितारे को पूरा सपोर्ट किया। कई लोगों को लगता है कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। एक यूजर्स ने लिखा, ‘रणवीर पब्लिक की पसंद है, उन्होंने जो फैसला लिया होगा, सही लिया होगा।’ वहीं एक फैन कमेंट किया, ‘एक्टर मूवी छोड़ते रहते हैं, यह कोई नहीं बात नहीं है। रणवीर को टारगेट किया जा रहा है। हम आपके साथ हैं रणवीर।’ वहीं कुछ फैंस को लगता है कि जलन की वजह से यह सब हो रहा है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed