‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे नाराज दर्शकों ने फोड़ डाली स्क्रीन, कनाडा के एक थिएटर में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Dhurandhar 2 Screening In Canada: दुनियाभर में इन दिनों ‘धुरंधर 2’ का शोर सुनाई दे रहा है। लेकिन कनाडा में धुरंधर 2 के शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानिए पूरा मामला…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सिनेमाघरों में भारी संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी ‘धुरंधर 2’ की चर्चा और फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। लेकिन कनाडा के मॉन्ट्रियल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोगों ने थिएटर की स्क्रीन को ही नुकसान पहुंचा दिया।
स्क्रीन को पहुंचाया नुकसान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कनाडा के मॉन्ट्रियल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखता है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों के एक वर्ग द्वारा कथित तौर पर थिएटर स्क्रीन को नुकसान पहुंचाने के बाद अफरा-तफरी मच गई।
View this post on Instagram
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो गया। धुरंदर की स्क्रीनिंग पूरी तरह से अराजकता में तब्दील हो रही है, पहले सिनेप्लेक्स एटवाटर में, अब एंग्रिग्नन के एक अन्य थिएटर में भी ऐसी ही घटना की खबर है।’
कनाडा के कई थिएटर्स में हुईं इस तरह की घटनाएं
जानकारी के मुताबिक यह अराजकता फिल्म पसंद न आने पर की गई। कुछ लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई तो उन्होंने थिएटर की स्क्रीन पर ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। कई कनाडाई दर्शकों ने भी अपनी स्क्रीनिंग के दौरान इसी तरह के अनुभव बताए और आरोप लगाया कि स्क्रीन क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ ने जहां ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद फिल्म जरूर देखने की बात कही। तो वहीं कुछ ने इस घटना की आलोचना की।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
शुरुआती दो दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये आंकड़े फिल्म के पेड प्रिव्यू की कमाई मिलाकर है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।