फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Starring Dhurandhar The Revenge Fan Made Poster Viral

सोशल मीडिया पर वायरल ‘धुरंधर- द रिवेंज’ का पोस्टर, रणवीर सिंह का लुक देखकर फैंस के बीच बढ़ी हलचल; दिए रिएक्शन

Thu, 29 Jan 2026 01:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 29 Jan 2026 01:00 PM IST
सार

Dhurandhar The Revenge New Poster: फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी थी। गुरुवार को ‘धुरंधर द रिवेंज’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता दिखा। क्या सच में मेकर्स ने यह पोस्टर शेयर किया है। रणवीर सिंह के फैंस ने इस पोस्टर पर क्या रिएक्शन दिए हैं? जानिए। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Starring Dhurandhar The Revenge Fan Made Poster Viral
'धुरंधर द रिवेंज' का पोस्टर आया सामने - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने छप्परफाड़ कमाई की है। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट भी शेयर की थी। ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 है। गुरुवार को फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर द रिवेंज’ का एक पोस्टर भी सामने आया।  क्या यह ऑफिशियल पोस्टर है? जानिए सच्चाई। 

विज्ञापन

‘धुरंधर द रिवेंज’ के पोस्टर ने मचाई हलचल 
गुरुवार को फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का जो पोस्टर सोशल मीडिया पर देखा गया, वह एक फैन ने बनाया है। यह पोस्टर काफी शानदार है। इसमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा और जसकिरत सिंह दोनों की झलक मिलती है। ‘धुरंधर’ और रणवीर सिंह को पसंद करने वाले फैंस ने इस पोस्टर की जमकर तारीफ की है। उन्हें उस फैन की भी तारीफ की है, जिसने यह पोस्टर बनाया है।

विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओटीटी पर भी रिलीज होगी ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 835.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शल 1338.68 करोड़ रुपये रहा है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Border 2 Box Office: दाे दिन में 50 करोड़ पार हुई ‘बॉर्डर 2’, दूसरे दिन भी तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड

किस फिल्म से होगी 'धुरंधर द रिवेंज' की टक्कर? 
'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह के अलावा पहली फिल्म के कई कलाकार नजर आएंगे। ‘धुरंधर 2’ की टक्कर सिनेमाघरों में साउथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होगी। फिल्म 'टाॅक्सिक' का भी सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखा जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed