फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh teases wrath of god in new Dhurandhar 2 poster liked by fans see reaction

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर है दमदार, 'ईश्वर के प्रकोप' का दिया संकेत, फैंस बोले- 'माइंड ब्लोइंग'

Tue, 10 Mar 2026 10:50 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 10 Mar 2026 10:50 AM IST
सार

Dhurandhar 2 New Poster: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' का एक नया पोस्टर जारी हो चुका है। फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह बढ़ गया है।

विज्ञापन
Ranveer Singh teases wrath of god in new Dhurandhar 2 poster liked by fans see reaction
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) का नया पोस्टर जारी करके फैंस को उत्साहित कर दिया है। यह पोस्टर 19 मार्च 2026 से पहले जारी किया गया है, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस पोस्टर में रणवीर सिंह के दोनों लुक को लेकर काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन

'धुरंधर: द रिवेंज' का नया पोस्टर
'धुरंधर 2' के नए पोस्टर में रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों में दिख रहे हैं- जसकिरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी। उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर का प्रकोप आ रहा है'। फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस हैं उत्साहित
फैंस 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के लुक को देखकर बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस पोस्टर और फिल्म को लेकर अपनी राय पेश कर रहे हैं।

  • एक फैन ने लिखा, 'बेसब्री से इंतजार है'
  • रणवीर सिंह के फैंस उन्हें प्यार से बाबा बुलाते हैं। दूसरे फैन ने लिखा, 'बाबा, मैं आपके लिए बहुत-बहुत खुश हूं'
  • एक और फैन ने लिखा, 'अमेरिका धुरंधर को बहुत प्यार करता है, मुझे तुम पर बहुत गर्व है'
  • एक और फैन ने लिखा, 'बहुत उत्साहित हूं'
  • एक और फैन ने लिखा, 'अब धमाका शुरू'
  • एक और फैन ने लिखा, 'इस फिल्म से आप अपने ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे'

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हुआ था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह फिल्म पहले भाग से ज्यादा बड़ा, रहस्यमयी और एक्शन से भरी होगी। कहानी में रणवीर सिंह एक गुप्त भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान के खतरनाक अपराधियों और राजनीतिक गिरोहों में घुसकर भारत पर हमले रोकते हैं। यह कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है। दूसरे भाग में कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें ज्यादा ड्रामा और धमाकेदार एक्शन है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर जैसे कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें: यश को 'धुरंधर 2' से नहीं कोई टेंशन? 'टॉक्सिक' की रिलीज टालने की वजह कोई कॉम्पिटिशन नहीं बल्कि.....

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed