सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Underwater Bts Video For Dhurandhar 2 Goes Viral Watch Here

‘धुरंधर 2’ से रणवीर सिंह का अंडरवॉटर BTS वीडियो वायरल, देखकर हैरान हुए फैंस; सीन को बताया अविश्वसनीय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Mar 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज होने के बाद के ही चर्चाओं में है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह पानी के अंदर एक सीन की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। 
 

Ranveer Singh Underwater Bts Video For Dhurandhar 2 Goes Viral Watch Here
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने के बाद ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह पानी के अंदर एक मुश्किल सीन शूट करते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

खतरनाक अंडरवॉटर सीन हुआ वायरल
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक नया बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सीन काफी मुश्किल था और इसे शूट करने के लिए रणवीर ने जबरदस्त मेहनत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे ‘अविश्वसनीय’ बताया और रणवीर की मेहनत और समर्पण की खूब तारीफ की।


‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका 
फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं, लेकिन इसने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे।

सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। अब फिल्म से जुड़े फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed