{"_id":"5c86d74dbdec2214161d4bcc","slug":"ranveer-singh-unhappy-with-sanjay-leela-bhansalis-to-work-with-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने से खुश नहीं हैं रणवीर सिंह? जानिए पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने से खुश नहीं हैं रणवीर सिंह? जानिए पूरी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 12 Mar 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ 3 तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मे दीं। राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। इन तीनों फिल्मों रणवीर और दीपिका पादुकोण की शानदार जोड़ी नजर आई। हाल ही में खबर आई की 20 साल बाद एक बार भंसाली और सलमान साथ काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक रणवीर इन दिनों भंसाली से खुश नहीं हैं।
2 of 5
siddhant chaturvedi, ranveer singh
- फोटो : social media
सूत्र के मुताबिक, 'एक स्टार जो संजय लीला भंसाली और सलमान खान के साथ फिर से काम करने के फैसले से सबसे अधिक प्रभावित है, वह है रणवीर सिंह। एक साथ तीन बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर करने के बाद, रणवीर पूरी तरह से सेट थे। वह भंसाली के साथ चौथी बार काम करना चाहते हैं।'
3 of 5
Sanjay Leela Bhansali
सूत्र ने आगे बताया कि बीते दिनों रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली ने मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच एक प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हुई थी। यह यकीन के साथ नहीं कहा जा सकता कि यह वही फिल्म है जिसमें सलमान खान काम करने वाले हैं। लेकिन ये बात पक्की है कि भंसाली और रणवीर सिंह के बीच चौथी फिल्म को लेकर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanjay leela bhansali
हालांकि, भंसाली के करीबी एक सूत्र ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि रणवीर और भंसाली की मुलाकात में सलमान खान के प्रोजेक्ट को लेकर कोई चर्चा हुई थी। सलमान वाला प्रोजेक्ट अलग है।'
विज्ञापन
5 of 5
Bhansali Shahrukh Salman
- फोटो : file photo
उधर खबर है कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक और स्टार नजर आएगा। यह स्टार कोई और नहीं बल्कि किंग खान होंगे। सूत्रों की मानें तो शाहरुख का इस फिल्म में आना लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शाहरुख का फिल्म में स्पेशल रोल होगा। जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने वाली है। फिल्म जानकारों का तो यहां तक कहना है कि यह फिल्म 2020 के शुरुआती महीनों में बनना शुरू हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।