फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Was not first actor for dhurandhar reveals Rakesh Bedi

'धुरंधर' में सबसे पहले इस कलाकार की हुई थी कास्टिंग, राकेश बेदी ने किया खुलासा; आदित्य धर ने कही थी ये बात

Sat, 30 May 2026 06:52 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 30 May 2026 06:52 PM IST
सार

Dhurandhar Casting: 'धुरंधर' के कलाकार राकेश बेदी ने बताया है कि इस फिल्म में सबसे पहले किस कलाकार को कास्ट किया गया था। उन्होंने अपने बारे में भी बात की है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Was not first actor for dhurandhar reveals Rakesh Bedi
राकेश बेदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' बॉलीवुड की सबसे कामयाब फिल्मों में गिनी जाती हैं। रिलीज के बाद से ये फिल्में चर्चा में हैं। दर्शकों ने इन्हें खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने 1354.84 करोड़ रुपये और 'धुरंधर 2' ने 1812.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों फिल्मों के रिलीज के कई दिन गुजर जाने के बावजूद दर्शक इन फिल्मों से जुड़े किस्से जानना चाहते हैं। ऐसे में फिल्म के एक्टर राकेश बेदी ने इस बात का खुलासा किया है कि 'धुरंधर' में सबसे पहले किस कलाकार को कास्ट किया गया था।

विज्ञापन

'धुरंधर' की स्टारकास्ट
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी ने अहम किरदार निभाया है। राकेश बेदी ने एएनआई से बातचीत में बताया है कि आदित्य धर ने इन फिल्मों के लिए सबसे पहले उन्हें ही कास्ट किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने से कई साल पहले ही उनकी कास्टिंग हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Was not first actor for dhurandhar reveals Rakesh Bedi
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' में सबसे पहले किसे कास्ट किया गया
राकेश बेदी ने कहा 'आदित्य धर ने कहा कि 'धुरंधर' में कास्ट होने वाला मैं पहला आदमी था। उन्होंने मुझे तीन-चार साल पहले 'उरी' बनाते समय कास्ट किया था। उस समय उनके पास स्क्रिप्ट नहीं थी, लेकिन उनके पास एक आइडिया था। उसी आइडिया के आधार पर उन्होंने मुझे कास्ट किया था।'
विज्ञापन

आदित्य धर ने राकेश के बारे में सोचा
राकेश बेदी ने आगे कहा 'मेरे लिए यह तारीफ की बात है कि आदित्य धर ने मेरे बारे में ऐसा सोचा। उन्होंने मुझे इस भूमिका के लिए इसलिए चुना क्योंकि उन्होंने मेरा पूरा काम देखा था। मैंने अपने सभी रोल्स में किरदार को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। इसीलिए आज लोग मुझे जमील जमाली या मेरे शो श्रीमान श्रीमती के किरदार के नाम से जानते हैं।'

Ranveer Singh Was not first actor for dhurandhar reveals Rakesh Bedi
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर कब आएगी 'धुरंधर 2'
इस बीच 'धुरंधर' का रॉ एंड अनदेखा वर्जन 22 मई को ओटीटी पर रिलीज हुआ है। ये वर्जन भारत में दर्शकों के लिए मौजूद नहीं है। भारतीय दर्शकों के लिए, फिल्म के घरेलू स्ट्रीमिंग राइट्स जिओ हॉटस्टार को दिए गए हैं। 'धुरंधर 2' की स्ट्रीमिंग 4 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed