‘क्रेडिट अहमद खान को देना होगा…’ रवीना टंडन ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्देशक को सराहा, को-एक्टर्स पर की ये बात
Raveena Tandon In Movie Welcome to the Jungle: अहमद खान निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में रवीना टंडन ने भी अभिनय किया है। वह अहमद खान को एक खास बात के लिए सराहती हैं। जानिए, डायरेक्टर को लेकर क्या बोलीं रवीना टंडन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमद खान निर्देशित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने 22 साल बाद साथ काम किया है। बता दें कि एक दौर था जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार रिलेशनशिप में थे, फिर इनका ब्रेकअप हो गया। दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना और रवीना ने अनिल थडानी से शादी की। एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव रवीना के लिए कैसा रहा? अहमद खान के निर्देशन को वह कैसे देखती हैं? और शूटिंग का एक्सपीरियंस उनके लिए कैसा था? हालिया के एक इंटरव्यू में रवीना ने यह बातें साझा की हैं।
शूटिंग करना मजेदार गेट-टुगेदर जैसा था
आईएएनएस से की गई हालिया बातचीत में रवीना टंडन ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में कहा, ‘फिल्म में काम करने वाले ज्यादातर एक्टर्स के साथ मैंने काम किया। वे मेरे पुराने दोस्त हैं। उनके साथ शूटिंग करना मजेदार गेट-टुगेदर जैसा था। काम करते-करते हमने एक अच्छी फिल्म बना ली। इतने बड़े और अनुभवी कास्ट को इतनी आसानी से संभालने का क्रेडिट अहमद खान को देना चाहिए।’
फिल्म में नजर आए दिग्गज बॉलीवुड सितारे
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म में कॉमेडियन कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक भी दिखाई दिए।
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा हाल?
'वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में आठ दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक कुल 97.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।