फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon Thanks Fans For Rave Reviews For Welcome To The Jungle Saying Number 26 Is Lucky For Me

‘वेलकम टू द जंगल’ को मिल रहे शानदार रिव्यू, रवीना टंडन ने किया फैंस का शुक्रिया; कहा- ‘26 नंबर मेरे लिए लकी’

Sat, 27 Jun 2026 02:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 27 Jun 2026 02:45 PM IST
सार

Welcome To The Jungle: ‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। अब इसी को लेकर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने खुशी जाहिर की। जानिए रवीना ने क्या कुछ कहा है। 

विज्ञापन
Raveena Tandon Thanks Fans For Rave Reviews For Welcome To The Jungle Saying Number 26 Is Lucky For Me
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन इसने 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की अच्छी शुरुआत पर रवीना टंडन ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन

Raveena Tandon Thanks Fans For Rave Reviews For Welcome To The Jungle Saying Number 26 Is Lucky For Me
वेलकम टू द जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

26 नंबर मेरे लिए लकी है
फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू पर खुशी जताते हुए रवीना ने कहा कि 26 तारीख उनके लिए हमेशा लकी रही है। रवीना टंडन ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है 26 नंबर मेरे लिए लकी है।

‘वेलकम टू द जंगल’ को बहुत अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। मुझे यह बहुत शानदार लगता है कि एक कॉमेडी फिल्म में भी लोग परफॉर्मेंस को नोटिस कर रहे हैं। यह वाकई बहुत बढ़िया बात है।’

ये भी पढ़ें- मोहनलाल ने जर्मनी में बिखेरा जलवा, धनुष के गाने ‘मेघम करुकथा’ पर किया जबरदस्त डांस; जमकर वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

Raveena Tandon Thanks Fans For Rave Reviews For Welcome To The Jungle Saying Number 26 Is Lucky For Me
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

हम एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह बहुत अच्छा रहा क्योंकि मैं कुछ हल्का-फुल्का, मजेदार काम करना चाहती थी। तभी ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफर आया। यह पूरी तरह मजेदार अनुभव था।’

रवीना ने फिल्म की कास्ट के साथ अपने अनुभव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी बात यह थी कि हम सभी एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल था। और दोनों लड़कियां, जैकलीन और दिशा, बहुत प्यारी हैं।’

विज्ञापन

Raveena Tandon Thanks Fans For Rave Reviews For Welcome To The Jungle Saying Number 26 Is Lucky For Me
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
'वेलकम 3' की स्टार कास्ट
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में लगभग 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस, तुषार कपूर और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed