फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Kishan denies replacing Boman Irani in Khosla Ka Ghosla 2 actor says Mine is a new character

क्या 'खोसला का घोसला 2' में बोमन को रिप्लेस करेंगे रवि किशन? सीक्वल में अपने किरदार पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 07 Jan 2026 05:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 07 Jan 2026 05:48 PM IST
सार

Ravi Kishan In Khosla Ka Ghosla 2: फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल आने वाला है। पार्ट 2 की शूटिंग इन दिनों दिल्ली में हो रही है। इसमें रवि किशन भी अहम रोल अदा करते दिखेंगे।

विज्ञापन
Ravi Kishan denies replacing Boman Irani in Khosla Ka Ghosla 2 actor says Mine is a new character
बोमन ईरानी-रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2006 में आई फिल्म 'खोसला का घोसला' का अगला पार्ट आने वाला है। सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसे फिल्माया जा रहा है। इस बीच ऐसी अफवाहें शुरू हो गई हैं कि 'खोसला का घोसला 2' में बोमन ईरानी नजर नहीं आएंगे। रवि किशन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। ऐसी अफवाहों पर खुद रवि किशन ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

 

क्या रवि किशन ने बोमन ईरानी को रिप्लेस किया है?

'खोसला का घोसला' में बोमन ईरानी ने खुराना का अहम किरदार निभाया था। अब फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग के पहले दिन वे नजर नहीं आए। ऐसे में फैंस को चिंता होने लगी कि क्या वे सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। दूसरी तरफ रवि किशन फिल्म से जुड़े हैं। इसके बाद ऐसी अफवाहें शुरू हुईं कि बोमन को रवि किशन ने रिप्लेस कर दिया है। मगर, यह सच्चाई नहीं हैं। बोमन ईरानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन

 

रवि किशन ने जताई किरदार पर खुशी
सीक्वल में बोमन ईरानी भी अपना किरदार अदा करते दिखेंगे। वे 8 जनवरी को शूटिंग जॉइन करेंगे। एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन दिल्ली में 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर खुशी भी जताई। साथ ही बोमन ईरानी को रिप्लेस करने की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रवि किशन ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं इस कास्ट में शामिल होकर बहुत उत्साहित हूं। मैं दिल्ली शेड्यूल का हिस्सा बनूंगा'।

कहा- 'दर्शक बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे'
अपने किरदार को लेकर चल रही अटकलों पर बात करते हुए रवि किशन ने कास्ट में अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा, 'सभी लोग हैं। मैं उन्हें रिप्लेस नहीं कर रहा हूं। मेरा किरदार नया है। स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। मेरे सभी फैंस मुझे एक बिल्कुल अलग अवतार में देखेंगे'। रवि किशन की इस प्रतिक्रिया के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि बोमन ईरानी फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे। वहीं रवि किशन फिल्म में एक नए किरदार के रूप में जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed