Sanchita Ugale Death: संचिता उगले के आत्महत्या करने पर रवि किशन का बयान, कहा- ‘इसीलिए मेडिटेशन जरूरी है’
Sanchita Ugale Death News: 'कुमकुम भाग्य' फेम अभिनेत्री संचिता उगले ने 14 जून की शाम आत्महत्या कर जान दे दी थी। अब इस मामले पर एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन का बयान सामने आया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा अभिनेत्री संचिता उगले ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य'; 'सा्जन घर' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे कई चर्चित शो में काम किया था। संचिता की मौत के बाद अब रवि किशन का इस मामले पर बयान सामने आया है।
इसीलिए मेडिटेशन जरूरी है
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत पर एक्टर रवि किशन ने दुख जताया है और आज के युवाओं की मानसिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। रवि किशन ने कहा, ‘हमारे एक कलाकार, एक युवा टीवी एक्टर, जिसकी उम्र सिर्फ 22 साल थी, उसने आत्महत्या कर ली। यह बहुत दुखद है।’
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में मानसिक शांति और आध्यात्मिकता बहुत जरूरी है। ‘इसीलिए मेडिटेशन जरूरी है, अध्यात्म जरूरी है, पूजा-पाठ जरूरी है। इससे हमें ताकत मिलती है। सुख-दुख तो आते रहते हैं, वो आते रहेंगे।’
आत्महत्या सबसे बड़ा पाप है
रवि किशन ने यह भी कहा कि हर इंसान अपने जीवन में किसी न किसी परेशानी से गुजरता है, लेकिन जिंदगी को आगे बढ़ाते रहना जरूरी है। ‘ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो दुखी नहीं है, जिसे चिंता नहीं है। लेकिन जिंदा भी रहना है ना। आत्महत्या सबसे बड़ा पाप है। इससे आत्मा को कभी मोक्ष नहीं मिलता।’
कैसे हुई संचिता उगले की मौत?
खबरों के मुताबिक, 14 जून की शाम 7 से 7:30 बजे के बीच यह घटना नालासोपारा ईस्ट के आचोले गांव स्थित साई संतोषी बिल्डिंग में हुई। पुलिस के अनुसार, संचिता अपने कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटकी हुई मिलीं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वाले तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale: ‘उसे टॉर्चर किया जा रहा था’, संचिता उगले की मौत पर पिता के गंभीर आरोप, कही चौंकाने वाली बात
15 जून को उनके पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस कदम के पीछे की असली वजह क्या थी।