कोहली ने छक्का मारकर बनाया चैंपियन, खुशी से झूम उठीं अनुष्का शर्मा; विराट को दिया फ्लाइंग किस
Anushka Sharma Reaction On RCB IPL Win: विराट कोहली के छक्के की मदद से आरसीबी ने आईपीएल में अपना लगातार दूसरा खिताब जीत लिया। इस जीत के बाद अब अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल है…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 को अपना विजेता मिल गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। आरसीबी ने पिछली बार भी ट्रॉफी अपने नाम की थी, इस पर टीम ने अपनी ट्रॉफी को बरकरार रखा। लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी उत्साहित नजर आईं। उनके रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
वायरल हुआ अनुष्का का रिएक्शन
हर बार की तरह फाइनल मुकाबले में भी अनुष्का शर्मा आरसीबी और पति विराट कोहली को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची थीं। इस दौरान विराट कोहली की बल्लेबाजी के दौरान अनुष्का काफी खुश नजर आईं और लगातार कोहली व टीम को चीयर करती रहीं।
वहीं जब विराट कोहली ने छक्का मारकर आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया, तो अनुष्का खुशी से झूम उठीं। इसके बाद उन्होंने पति विराट कोहली को स्टैंड से ही फ्लाइंग किस भी दिया। अनुष्का का रिएक्शन अब वायरल है और लोगों का ध्यान खींच रहा है।
THE HAPPINESS OF ANUSHKA SHARMA WHEN KING KOHLI COMPLETED HIS FIFTY. ♥️#RCBvsGT pic.twitter.com/QdjLf7XoDE
— X⃠ (@TalkTrendzX) May 31, 2026
Anushka Sharma is our lucky charm 🤍#AnushkaSharma #Iplfinal pic.twitter.com/dp71CU4328
— 𝐊𝐈𝐍𝐆 ¹⁸ ♕ (@KINGOFCRICKEET) May 31, 2026
VIRAT KOHLI FINISHES OFF IN STYLE. 😍❤️
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 31, 2026
- Back to back IPL trophies for RCB. 🥶 pic.twitter.com/ZZXrS0fAHi
गुजरात और आरसीबी के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इससे पहले गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 155 रन बनाए थे। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली।