{"_id":"5a9326ee4f1c1bbb218b5114","slug":"rishi-kapoor-shows-his-anger-on-media-to-reporting-sridevi-demise-saying-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी पर मीडिया की खबरों से ऋषि कपूर नाराज, 'बॉडी' कहे जाने पर गुस्से में कही ये बात..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी पर मीडिया की खबरों से ऋषि कपूर नाराज, 'बॉडी' कहे जाने पर गुस्से में कही ये बात..
Mon, 26 Feb 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर ऋषि कपूर अपने को-स्टार श्रीदेवी के निधन से दुखी भी हैं और गुस्से में भी हैं। ऋषि कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बाद से कई द्वीट किए हैं। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए ऋषि कपूर ने अपना ट्वविटर स्क्रीन काला कर दिया है। ऋषि कपूर ने लिखा है कि वह इस खबर से काफी दुखी हैं।
2 of 5
फिल्म चांदनी में श्रीदेवी संग काम करने वाले ऋषि कपूर इस सत्य पर भावुक हो गए कि अब 'चांदनी' नहीं रही। ऋषि कपूर ने दुबई से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत आने की खबरों पर मीडिया में उनके शव को 'बॉडी' कहे जाने पर भी गुस्सा जताया है। ऋषि कपूर ने कहा है कि मौत के चंद घंटे बाद ही आपकी पहचान खो जाती है और आप महज 'बॉडी' बनकर रह जाते हैं।
How has Sridevi all of a sudden become the “body”? All television channels reporting “the body will be brought to Mumbai in the night!” Suddenly your individuality gets lost and becomes a mere body??
ऋषि कपूर ने रविवार सुबह भी एक ट्वीट किया था जिसमें इस घटना पर उन्होंने अपना दुख जाहिर किया था। ऋषि कपूर ने बोनी और श्रीदेवी की दोनों बेटियों को इस दुख की घड़ी में खुद को संभालने की प्रार्थना की थी। 'नागिन' और 'चांदनी' में श्रीदेवी के साथ काम करने वाले ऋषि कपूर को इस खबर से गहरा दुख पहुंचा था और दिन भर उनकी नजर इस घटना पर आने वाले अपडेट्स पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लेकिन टीवी में श्रीदेवी की 'बॉडी' शब्द पर उन्होंने फिर देर शाम एक ट्वीट कर डाला और सबको नसीहत यह दी कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को 'बॉडी' ना कहा जाए। रविवार सुबह दुबई पहुंचे संजय कपूर ने खलीज टाइम्स से कहा कि घटना के समय वह होटल के कमरे में थीं। उन्होंने कहा, “हम स्तब्ध हैं। इससे पहले उन्हें कभी दिल में समस्या नहीं हुई।”
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेत्री सोनम कपूर के रिश्ते के भाई मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में थीं। जबकि बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उस समय मुंबई में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।