{"_id":"5a93807f4f1c1bbd218b5227","slug":"last-15-minutes-of-sridevi-in-dubai-hotel-room","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत के 15 मिनट पहले तक क्या कर रही थीं श्रीदेवी, अब हुआ खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौत के 15 मिनट पहले तक क्या कर रही थीं श्रीदेवी, अब हुआ खुलासा
Mon, 26 Feb 2018 10:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के अचानक निधन से बॉलीवुड समेत हर तरफ शोक की लहर है। शनिवार रात करीब ग्यारह बजे दुबई के फाइव स्टार होटल में अभिनेत्री श्रीदेवी को कार्डियक अरेस्ट आया। वह होटल के बाथरूम में गिर पड़ीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
2 of 6
श्रीदेवी
दुबई के अखबार खलीज टाइम्स ने मौत से पहले श्रीदेवी ने क्या-क्या किया था इसका खुलासा किया है। खलीज टाइम्स ने कपूर परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शनिवार शाम हृदयगति रुकने के कारण मौत की नींद सोने से पहले श्रीदेवी अपने पति के साथ ड्रीम डिनर डेट पर जाने की तैयारी कर रही थी। दरअसल शादी का समारोह खत्म होने के बाद बोनी कपूर वापस मुबंई लौट आए थे और श्रीदेवी ने कुछ दिन वहीं रहने का फैसला किया था।
3 of 6
Sridevi
खलीज टाइम्स के मुताबिक बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं। होटल रूम पहुंचकर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जगाया और करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sridevi boney kapoor
बोनी ने श्रीदेवी को डिनर पर चलने के लिए कहा जिसके बाद श्रीदेवी रेडी होने बाथरूम चली गईं। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद जब श्रीदेवी वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो बोनी कपूर ने दरवाजा नॉक किया लेकिन श्रीदेवी का कोई रिस्पॉन्स न मिलने के बाद बोनी कपूर ने दरवाजा खोला और श्रीदेवी को बाथटब में देखकर चौंक गए।
विज्ञापन
5 of 6
sridevi boney kapoor
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को उठाने की बहुत कोशिश की पर जब उन्होंने कोई रिसपॉन्स नहीं दिया उसके बाद बोनी कपूर ने अपने एक दोस्त को फोन किया और करीब 9 बजे पुलिस को फोन किया गया। बाद में श्रीदेवी को मृत घोषित कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।