फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंदा से लेकर अनुष्का तक, इन 5 एक्ट्रेसेस ने मरने के बाद भी फिल्म में निभाया लीड रोड

Mon, 26 Feb 2018 08:51 AM IST
amarujala.com-Writtern By- श्रीलता बिश्वास
amarujala.com-Writtern By- श्रीलता बिश्वास Updated Mon, 26 Feb 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
nanda to anushka sharma 5 actresses play ghost role in film

बॉलीवुड में भूतों के जरिए डर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की जाती रही है। ऐसी फिल्मों में तर्क और विश्वसनीयता मायने नहीं रखती। कुछ फिल्म मेकर्स तो भुतहा फिल्मों की सफलता को लेकर इस कदर आश्वस्त रहते हैं कि उन्हें जब भी मौका मिलता है वो हॉरर फिल्में बनाते हैं। बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस ने कभी भूत बनकर दर्शकों को डराने का काम किया तो कभी कॉमेडी से लोगों का दिल जीता। ऐसी ही 5 एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मरने के बाद भी लीड रोल निभाया।

nanda to anushka sharma 5 actresses play ghost role in film
pari

सबसे पहले हम बात करते हैं अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'परी' की। अनुष्का शर्मा ने फिल्म के इस खौफनाक टीजर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर वीडियो को शेयर करके अनुष्का ने लिखा, 'वो तुम पर हावी हो जाएगी। ‘परी’ को अब सिर्फ एक महीने रह गए हैं।' फिल्म के इस टीजर में देखा गया कि अनुष्का चेन और जंजीरों से बंधी हुईं हैं। इसी के साथ उनके नाखून भी किसी प्रेत आत्मा की तरह बढ़ते नजर आ रहे हैं। इससे पहले दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘फिलौरी’ में अनुष्का ने भूत का किरदार निभाया था लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग था। फिल्म में अनुष्का ने हंसाने का काम किया था।

nanda to anushka sharma 5 actresses play ghost role in film
dimple kapadia

साल 1988 में आई फिल्म '20 साल बाद' में डिंपल कपाड़िया ने 'निशा' का किरदार निभाया। डिंपल कपाड़िया पिछले जन्म में मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी रहती हैं जो कि मिथुन के सपनों में आती हैं। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि मिथुन की वर्तमान पत्नी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nanda to anushka sharma 5 actresses play ghost role in film
jaya prada

जया प्रदा ने 1992 में आई फिल्म 'मां' में ममता खन्ना का किरदार निभाया। फिल्म में जया प्रदा जीतेंद्र की पत्नी बनीं हैं। शादी के बाद जब जया प्रदा अपने ससुराल आती हैं तो उनकी हत्या कर दी जाती है। बाद में जया प्रदा आत्मा बनकर अपने बच्चे को ससुराल वालों के हाथों मरने से बचाती हैं।

विज्ञापन
nanda to anushka sharma 5 actresses play ghost role in film
gumnaam

साल 1965 में आई सस्पेंस थ्रिलर 'गुमनाम' सभी को याद होगी। ये फिल्म अपनी कहानी और गानों के चलते काफी हिट रही थी। मनोज कुमार, नंदा, प्राण और महमूद स्टारर 'गुमनाम' राजा नवाठे ने डायरेक्ट की थी और ये फिल्म अगाथा क्रिस्टी के नॉवेल ' एंड देन देयर वेयर नन' का एडॉप्शन था। फिल्म में 8 लोग एक गुमनाम आइसलैंड में फंस जाते हैं और फिर एक-एक कर उनका मर्डर हो जाता है। फिल्म में नंदा ने आत्मा का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed