ऋषि कपूर ने इस डायरेक्टर पर फिर से साधा निशाना, फिल्म के बाद रणबीर से भी पूछा था सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर ऋषि कपूर अपने बेबाक और बिंदास बयानों के लिए जाने जाते हैं। बात जब बेटे रणबीर कपूर की हो तो वो किसी की आलोचना करने से भी नहीं हिचकते हैं। एक बार फिर उन्होंने फ्लॉप फिल्में बनाने के लिए निर्देशक अनुराग कश्यप और अनुराग बसु पर जमकर भड़ास निकाली।
हफिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि 'अनुराग कश्यप को "बॉम्बे वेलवेट" बनाने के लिए काफी पैसे मिले लेकिन उन्हें पता ही नहीं है कि उसे खर्च कैसे करना है।' वहीं निर्देशक अनुराग बसु के लिए ऋषि कपूर ने कहा कि "जग्गा जासूस" एक घटिया फिल्म थी। जिसमें कोई कहानी ही नहीं थी। मैंने रणबीर से इस बारे में पूछा भी था तो उसने कहा कि पापा उन्होंने मुझे बर्फी जैसी फिल्म भी दी है। मैं उन पर सवाल कैसे खड़ा कर सकता हूं।
वहीं 'संजू' में रणबीर की परफॉर्मेंस पर ऋषि कपूर ने कहा कि मैंने उसे देखा है कि इस फिल्म के लिए उसने कितनी मेहनत की है। फिल्म के बाद दर्शकों का जिस तरह रणबीर को प्यार मिला वो देखकर अभिभूत हूं। बता दें कि ऋषि कपूर की आने वाली फिल्म 'मुल्क' है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ तापसी पन्नू, आशुतोष राणा और रजत कपूर जैसे एक्टर भी दिखेंगे।